सब्सक्राइब करें

रिया हत्याकांड में बड़ा खुलासा: आखिरकार सामने आया कि कैसे गई छात्रा का जान, कासगंज पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Dec 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Kasganj Police Arrests Accuded Of Girl Student Murder Case
कासगंज: रिया राजपूत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कासगंज में रिया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्री को गिरफ्तार करने के बाद गहनता से पूछताछ की है। जांच में सामने आया है कि रायफल चलाने का तरीका बताते समय सहेली से लोडेड रायफल का ट्रिगर दब गया और गोली लगने से रिया की मौत हो गई। वहीं, बेटी को बचाने के लिए पिता ने सबूत छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी सहेली को जमानत दे दी है। बीती दो दिसंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से पेपर देकर लौटने के बाद सहेली के घर गई रिया राजपूत की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में रिया की दो सहेली और कोट मोहल्ला निवासी जैकी को नामजद किया गया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी जैकी को गिरफ्तार किया। जांच और पूछताछ में पता चला कि उसकी नाबालिग बेटी अपनी सहेली को रायफल दिखा रही थी और बता रही थी कि किस तरह रायफल चलाते हैं। उसी दौरान लोडेड रायफल का ट्रिगर दबने से गोली चल गई।

Trending Videos
Kasganj Police Arrests Accuded Of Girl Student Murder Case
कासगंज के एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सहेली को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सहेली ने भी यही बताया कि रायफल चलाने का तरीका बताते समय ट्रिगर दबा था। पुलिस ने लापरवाही से लाइसेंसी शस्त्र रखने और सबूत छिपाने की कोशिश के लिए पिता जैकी को आरोपी माना है। जबकि सहेली गैर इरादतन हत्या की आरोपी है। सहेली को थाने से जमानत दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasganj Police Arrests Accuded Of Girl Student Murder Case
कासगंज छात्रा हत्याकांड: पुलिस से बात करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रिया के पिता ने लिखाया था मुकदमा
रिया के पिता ने एक छात्रा के पिता जैकी व उसकी तीन सहेलियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला पंजीकृत कराया था। मामला दर्ज कराने के बाद परिजन लगातार गिरफ्तारी की मांग उठा रहे थे। रिया को न्याय की मांग दिलाने के लिए कैंडल मार्च भी निकाले गए। गिरफ्तारी न होने पर परिवार के लोगों ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। दबाव के चलते पुलिस नामजद आरोपी जैकी की गिरफ्तारी के लिए कोशिशों में लगी थी। सोमवार पुलिस ने जैकी को पकड़ लिया था।
Kasganj Police Arrests Accuded Of Girl Student Murder Case
कासगंज: घटनास्थल से नमूने लेती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को मिला था सीसीटीवी फुटेज
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला था जिसमें छात्राएं घर में प्रवेश करते हुए व घर से भागते हुए दिखी थीं। पुलिस के मुताबिक दो छात्राएं एक ओर भागीं और एक छात्रा एक ओर भागी है। इस सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक छात्राओं ने दोपहर 1:06 मिनट पर प्रवेश किया और इसके बाद करीब दो मिनट के अंतराल पर ही तीन छात्राएं घर से बाहर भागती हुई निकली हैं। सीसीटीवी के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम में दो मिनट से कम का समय लगा है।
 
विज्ञापन
Kasganj Police Arrests Accuded Of Girl Student Murder Case
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
रिया की सहेली के घर लाइसेंसी रायफल रखी थी, जिसे उसकी सहेली दिखा रही थी। सहेली यह बता रही थी कि किस तरह रायफल चलाई जाती है। उसी दौरान ट्रिगर दब गया और गोली रिया को लगी। सहेली गैर इरादतन हत्या की आरोपी है। जबकि उसका पिता जैकी सबूत छिपाने व लापरवाहीपूर्वक शस्त्र रखने का आरोपी है। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी। 
कासगंज छात्रा हत्याकांड: सहेलियों ने बताया- खेल-खेल में दब गया था ट्रिगर, चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed