{"_id":"5d7672fe8ebc3e01675606fc","slug":"launch-of-swachh-survekshan-2020-student-rally-in-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के आगमन से पहले 'प्लास्टिक मुक्त' करने का संदेश, ऊर्जा मंत्री हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के आगमन से पहले 'प्लास्टिक मुक्त' करने का संदेश, ऊर्जा मंत्री हुए शामिल
Tue, 10 Sep 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
रैली के दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की शुरूआत छात्र-छात्राओं की रैली से की। रैली में छात्रों ने महानगर को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया। सोमवार को अमर उजाला और नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से निकाली गई रैली की शुरूआत जलकल कंपाउंड भूतेश्वर से हुई। जो मुकुंद रिसोर्ट पर पहुंचकर संपन्न हो गई। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने रैली से पूर्व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ियों को झंडी दिखाकर निगम को सौंपा।
रैली के दौरान छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राओं ने रैली के दौरान महानगर को प्लास्टिक फ्री करने तथा स्वच्छता को बढ़ावा दिए जाने संबंधी नारे लगाए। मुकुंद रिसोर्ट में रैली के समापन के अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा देश को प्लास्टिक मुक्त करने संबंधी निर्णय का समर्थन और सहयोग करें। इस दौरान महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़, अपर नगर आयुक्त सतेंद्र तिवारी, संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के अलावा पार्षदगण, मूलचंद गर्ग, रश्मि शर्मा, रामदास चतुर्वेदी, चंदन आहूजा, राजवीर चौधरी, प्रदीप अरोड़ा, विनोद भारद्वाज, राजीव राज पाठक, मीरा अग्रवाल आदि मौजूद थे।
रैली के दौरान छात्र
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकांत शर्मा, ऊर्जा मंत्री प्रदेश सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस अभियान की शुरूआत की है उसे हम सबको आगे बढ़ाना है। अपने महानगर को प्लास्टिक तथा गंदगी मुक्त करना है। छात्रों को इस लिए समाज में जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। डॉ. मुकेश आर्य बंधु महापौर बोले, हमने स्वच्छता में भी बेहतर प्रदर्शन किया था और अब प्लास्टिक मुक्त करने में समाज हमारे साथ खड़ा है। हम छात्र शक्ति के माध्यम समाज को जागरूक कर महानगर को प्लास्टिक मुक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण की रैली के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
राकेश गूजर पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि हमें अभियान की शुरूआत अपने घर से करनी होगी। तभी हम दूसरे लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सकेंगे। जो शिक्षा हम छात्रों को रैली के माध्यम से दे रहे हैं। इसी प्रकार की शिक्षा छात्रों के पाठ्यक्रम में शामिल की जानी चाहिए।- गार्गी छात्रा
अगर प्लास्टिक फ्री करना है तो उन कंपनियों को ही बंद कर देना चाहिए जो कि प्लास्टिक संबंधी वस्तुओं का निर्माण करती हैं। - छात्रा दीक्षा
छात्रों की जिम्मेदारी बनती है कि वह पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करें। - छात्रा जाग्रति
अगर प्लास्टिक फ्री करना है तो उन कंपनियों को ही बंद कर देना चाहिए जो कि प्लास्टिक संबंधी वस्तुओं का निर्माण करती हैं। - छात्रा दीक्षा
छात्रों की जिम्मेदारी बनती है कि वह पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करें। - छात्रा जाग्रति
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण की रैली के दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
इन विद्यालयों के छात्रों ने लिया हिस्सा
रतन लाल फूलकटोरी विद्यालय, अमरनाथ विद्या आश्रम विद्यालय, केडीएस इंटरनेशनल स्कूल, श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, चंदनवन पब्लिक स्कूल व जैन इंटर कॉलेज।
रतन लाल फूलकटोरी विद्यालय, अमरनाथ विद्या आश्रम विद्यालय, केडीएस इंटरनेशनल स्कूल, श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, चंदनवन पब्लिक स्कूल व जैन इंटर कॉलेज।