{"_id":"5ce38c8dbdec220728420e4a","slug":"lok-sabha-chunav-2019-result-bjp-exit-poll-mulayam-singh-yadav-will-win-from-mainpuri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा के 'एग्जिट पोल' में मुलायम का जलवा कायम, इन लोकसभा सीटों पर खिल रहा 'कमल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के 'एग्जिट पोल' में मुलायम का जलवा कायम, इन लोकसभा सीटों पर खिल रहा 'कमल'
Tue, 21 May 2019 04:10 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 May 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव और प्रेम सिंह शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले मीडिया के 'एग्जिट पोल' के अनुसार एक बार फिर मोदी सरकार केंद्र में आ रही है। मीडिया ही नहीं, भाजपा ने भी मतदान के बाद सर्वे कराया है। भाजपा द्वारा यह सर्वे उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कराया गया था। बात करें आगरा क्षेत्र की तो पार्टी सूत्रों का कहना है कि यहां छह सीटों में से भाजपा की झोली में पांच साफ तौर पर आ रही हैं, लेकिन एक सीट पर सपा की साइकिल दौड़ लगा रही है।
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर, एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के सर्वे के मुताबिक जिन सीटों पर कमल खिल रहा है, उनमें आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, एटा और फिरोजाबाद सीट हैं। वहीं मैनपुरी में एक बार फिर मुलायम की साइकिल ही आगे निकलती नजर आ रही है। सपा, बसपा, कांग्रेस के नेता भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। खासतौर से एग्जिट पोल के आंकड़ों पर राय ली जा रही है। सपाइयों को मैनपुरी और फिरोजाबाद में जीत की पूरी उम्मीद है।
राम शंकर कठेरिया
आगरा की दोनों सीटों पर भाजपा ने सांसदों के टिकट काट दिए थे। आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया को इटावा भेज दिया था, जबकि फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल को कहीं से भी टिकट नहीं दिया गया था। आगरा से प्रदेश के पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा और सीकरी से राजकुमार चाहर को। सर्वे के मुताबिक इटावा से रामशंकर कठेरिया भी जीत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा हाईकमान के फैसले की भी परीक्षा थी कि टिकट काटने से फायदा हुआ या नुकसान? अब भाजपा का सर्वे बता रहा है कि फैसला सही रहा। भाजपा का दावा है कि आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट भाजपा की झोली में आ रही हैं। इसी तरह मथुरा से हेमा मालिनी के बारे में कहा जा रहा था कि उन्हें किसी और सीट से उतारा जा सकता है लेकिन वो राजी नहीं हुई। अब सर्वे से पता चल रहा है कि उनका फैसला सही रहा। वो लगातार दूसरी बार जीतने जा रही हैं।
विज्ञापन
अक्षय यादव और शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में जंग चाचा शिवपाल और भजीते अक्षय यादव के बीच बताई जा रही थी लेकिन मतदान के बाद कहानी बदल गई। मुकाबला भाजपा के डॉ. चंद्रसेन जादौन और सपा के अक्षय यादव के बीच नजर आया। भाजपा का सर्वे कह रहा है कि जिस तरह शिवपाल ने सपा के वोट काटे हैं, उससे जीत की उम्मीद है। सपाइयों का दावा है कि फिरोजाबाद में अक्षय की जीत में कोई संशय ही नहीं है।