{"_id":"5cbea366bdec2214787e5573","slug":"mainpuri-lok-sabha-elections-2019-voting-women-voters-caste-vote","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro लोकतंत्र के महापर्व में 'आधी आबादी' ने दिखाया मत का दम, निभाई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#VoteKaro लोकतंत्र के महापर्व में 'आधी आबादी' ने दिखाया मत का दम, निभाई जिम्मेदारी
मतदान करने जातीं मुस्लिम महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव में मतदान करने को लेकर आधी आबादी में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने घर के सारे काम काज छोड़ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। शहर हो या देहात सभी जगह महिलाओं में मतदान करने को लेकर उत्साह देखा गया। पोलिंग बूथों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं नजर आईं। महिलाएं घूंघट की ओट में वोट करने को दहलीज लांघ कर घर से मतदान करने को बाहर निकलीं।
2 of 5
बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। सुबह सात बजते ही लोगों ने बूथों की ओर कूच करना शुरू कर दिया। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त का उत्साह था। महिलाओं ने भी लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी जिम्मेदारी से निभाई।
3 of 5
नवाब तरौरा पाठशाला में मतदाताओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज के नवाब तरौरा पाठशाला पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लग गई। इस केंद्र पर बने बूथों पर महिलाओं की अच्छी भीड़ रही। इसी तरह आजाद गांधी मतदान केंद्र पर भी महिलाओं की लंबी कतारें देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मतदान के बाद मां के साथ सेल्फी लेतीं बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
शहर में सुबह से ही महिलाएं जत्थों में बूथों पर पहुंचीं और अपने मत का प्रयोग किया। महिलाओं के साथ ही फर्स्ट वोटर बनीं युवतियों में भी खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने मत का प्रयोग कर अपनी मित्रों और परिजनों के साथ सेल्फी खिंचाई तो वहीं युवतियों ने भी अपने मत का प्रयोग कर सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड की।
विज्ञापन
5 of 5
महिला मतदाताओं का फूल देकर स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
पहली बार लोकसभा चुनाव में पिंक बूथ और मॉडल बूथों का निर्माण कराया गया था। ये बूथ लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।