{"_id":"624c22d915bd2560f04e8af4","slug":"mainpuri-road-accident-four-devotees-died-in-tractor-trolley-overturned-at-last-night","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी सड़क हादसा: चार मौतों से फिरोजाबाद के गांव में पसरा मातम, घरों में सुनाई दे रहीं सिसकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी सड़क हादसा: चार मौतों से फिरोजाबाद के गांव में पसरा मातम, घरों में सुनाई दे रहीं सिसकियां
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद / मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Apr 2022 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मृतकों की तस्वीरें, रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में सोमवार रात को हुए सड़क हादसे में फिरोजाबाद के गांव खडीत निवासी दो महिलाओं और दो किशोरियों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। मंगलवार को मृतकों के घर सात्वंना देने वालों का तांता लगा रहा। गमगीन माहौल में चारों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों में सगी चाची-भतीजी भी शामिल थीं।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव खडीत निवासी सर्वेश कुमार सोमवार को तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में महिलाओं-पुरुषों और बच्चों को लेकर मैनपुरी के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर पर नेजा चढ़ाने गए थे। डीजे की धुन पर धूमधाम के साथ नेजा चढ़ाकर लौटते समय औंछा क्षेत्र के गांव नगला हार के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे में चार श्रद्धालुओं मौत हो गई। 20 से अधिक घायल हो गए।
2 of 5
रागिनी और गरिमा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में रागिनी (17) पुत्री प्रमोद कुमार, मालती (35) पत्नी प्रवेश कुमार, गरिमा (12) पुत्री राजेश कुमार, गीता देवी (61) पत्नी रामभरोसे की मौत हो गई। मौत का समाचार जैसे ही गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। एक साथ चार मौतों के बाद गांव में मातम पसर गया।
3 of 5
गीता देवी और मालती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गांव खडीत निवासी लोग चैत्र नवरात्रि पर शीतला माता मंदिर में परिवार के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना के साथ गए थे। सभी श्रद्धालु नेजा चढ़ाकर हंसते-गाते लौटकर आ रहे थे। लेकिन हादसे से खुशियां चीखों में बदल गईं। मंगलवार को चारों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्रॉली सीधी कराते पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की वजह ट्रैक्टर की तेज रफ्तार बताई गई। बताया जाता है कि ट्रॉली पलटने से तेज धमाका हुआ और घायल श्रद्धालुओं की चीखें गूंजने लगीं। पीछे चल रहे दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 5
घटनास्थल पर पुलिस और श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसमें सवार छोटेलाल, ओमवती, सुषमा, जयदेवी, लक्ष्मी, सुंदरवती, चरन सिंह, अलका, रीना, मीरा, अवलेश, छोटेलाल, सुषमा, जयदेवी आदि घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ घायलों को एटा के अस्पताल में भेजा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।