{"_id":"69d9c04b9731dea0110a3877","slug":"mathura-boat-accident-update-story-of-devotees-tanish-from-ludhiana-aboard-motorboat-says-we-performing-kirtan-2026-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा नाव हादसा: 'चार बार कहा रुक जाओ, नहीं माना नाविक और..', कब-क्या हुआ; 11 श्रद्धालुओं की मौत की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा नाव हादसा: 'चार बार कहा रुक जाओ, नहीं माना नाविक और..', कब-क्या हुआ; 11 श्रद्धालुओं की मौत की पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:58 AM IST
सार
मथुरा में नाव हादसे में बचे लुधियाना के तनिश ने पूरी कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि हम कीर्तन कर रहे थे। सब खुश थे। हवा तेज चल रही थी तो जैसे उन्हें यह आभास हो गया कि कुछ गड़बड़ी हो सकती है। नाव तेजी से पुल की तरफ चली तो उन्होंने नाविक को चेताया। बोला, कोई नई बात नहीं हैं। जैसे ही वह पुल के पास पहुंचा तो नाव टकराई और पलक झपकते ही क्रैश हो गई।'
'सब खुश थे। नाव में सभी कीर्तन कर आगे बढ़ रहे थे। अचानक बोट पुल की तरफ बढ़ने लगी तो हमने कई बार नाविक से कहा कि रुक जाओ। चार बार कहा पर वह नहीं माना और पलक झपकते ही नाव जा टकराई। हाहाकार मच गया।' यह कहते हुए तनिश फफक उठे। तनिश इसी नाव में सवार थे और उन्होंने इस घटना की पूरी कहानी बयां की।
घटना से लुधियाना निवासी तनिश बेहद व्यथित थे। उनकी आंखों के सामने ही पूरा हादसा हुआ था और उनकी भी जान जाते-जाते बची। अश्रुपूरित नेत्रों से उन्होंने पूरे हादसे के बारे में बताया। बोले..... 'सभी नाव में सवार होकर चले थे। खुश थे और संकीर्तन कर रहे थे। हवा तेज चल रही थी तो जैसे उन्हें यह आभास हो गया कि कुछ गड़बड़ी हो सकती है। नाव तेजी से पुल की तरफ चली तो उन्होंने नाविक को चेताया।
Trending Videos
2 of 20
मथुरा में हादसे में बचे तनिश ने सुनाई आपबीती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीच में एक बार नाव लहराई। इस पर नाव सवार श्रद्धालु बोले कि ज्यादा लोग हैं। कम कर लीजिए। इससे पहले भी चार लोगों को दूसरी नाव में शिफ्ट किया जा चुका था पर नाविक नहीं माना। बोला, कोई नई बात नहीं हैं। चलते हैं और नाव आगे बढ़ाता गया, जैसे ही वह पुल के पास पहुंचा तो नाव के एंकर यानि लंगर में नाव टकराई और पलक झपकते ही क्रैश हो गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 20
मथुरा में हादसे के बाद पांटुन पुल के पास तलाशी अभियान चलाते गोताखोर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताते-बताते तनिश की आंखों से आंसू बह उठे। बोले, नाव के पलटते ही उसमें सवार लोग गिर गए। कुछ तब तक नाव में ही बचे थे जो चिल्लाए कि गोताखोर बुलाओ पर तत्काल कोई नहीं आया। नाविक न खुद कूदा और न ही किसी को पुकारा।
4 of 20
मथुरा हादसे के बाद बचाव अभियान चलाते जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमने अपने लोगों को खुद ही खींचने की कोशिश की। हाथ तक छिल गए पर इस दौरान पूरी नाव डूबने लगी। किसी तरह कूदे और कुछ तैरकर निकले। कुछ को बाकी गोताखोरों ने आकर बचाया पर यहां न एंबुलेंस आई और न ही अन्य कोई सुविधा।
विज्ञापन
5 of 20
मथुरा हादसे के बाद मौके पर लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रद्धालुओं में शामिल श्वेत जैन ने बताया कि यमुना में पीपों का पुल बनाया गया था। जलस्तर बढ़ने के बाद इन्हें खोल दिया गया। इसके बाद यह पुल यमुना में बहने लगे। इनसे टकराकर उनकी मोटरबोट पलट गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।