{"_id":"62406bffa9fdc8658c14ec7e","slug":"mathura-double-murder-news-police-sent-murder-accused-to-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दंपती हत्याकांड का खुलासा: आरोपी ने 19 मार्च को की थी हत्या, 24 को जलाए शव, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दंपती हत्याकांड का खुलासा: आरोपी ने 19 मार्च को की थी हत्या, 24 को जलाए शव, पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Mar 2022 07:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दंपती हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मथुरा में दंपती की हत्या का खुलासा कर थाना हाईवे पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से कार, रस्सी आदि सामान बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी ने 19 मार्च की रात दंपती की हत्या की थी। इसके बाद दोनों शवों को फ्लैट में छोड़कर भाग गया था। 24 मार्च को दोबारा फ्लैट पर आकर दंपती के शवों को आग के हवाले कर दिया। फ्लैट से धुआं निकलने पर हत्याकांड का पता चला। आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से 25 लाख रुपये लिए थे। यह रकम दंपती के माध्यम से दिलाई गई थी। नौकरी न मिलने पर दंपती ने उससे रकम मांग रहे थे। इसी पर उनकी हत्या कर दी गई। रविवार को नाबालिग पुत्र ने एक ही चिता पर अपने माता-पिता को मुखांग्नि दी। यह देखखर अंतिम संस्कार में शामिल हर व्यक्ति की आंखें भर आईं।
2 of 5
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि थाना मगोर्रा के सौंख कस्बा निवासी भीम सिंह (45) और भारती (39) को 19 मार्च को जालसाज पवन कुंतल निवासी तालफरा, भरतपुर अपने साथ घर से लेकर आया था। उसी दिन कर्मयोगी कॉलोनी में देवेंद्र फौजी के फ्लैट में भीम सिंह की गला घोंटकर और भारती का तकिये से मुंह दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी थी।
3 of 5
भीम सिंह और उसकी पत्नी भारती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हत्या से पहले दंपती को नशीली गोलियां पानी में मिलाकर बेहोश किया गया था। हत्या के बाद आरोपी भाग गया था। आरोपी ने तीन महीने पूर्व ही यह फ्लैट फौजी से किराए पर लिया था। बदबू आने के बाद ही बार-बार पड़ोसियों के बुलाने पर नहीं आया। 24 मार्च की रात डीजल लाकर शवों को आग के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
25 मार्च को धुआं उठता देख पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव कब्जे में लिए थे। उधर, 23 मार्च को थाना मगोर्रा में मृतक के भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले को हत्या में परिवर्तित कर दिया गया था। रविवार को हत्यारोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पवन
- फोटो : अमर उजाला
यह हुई बरामदगी
आरोपी से मारुति कार, रस्सी, भीम सिंह और भारती के वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, आधार कार्ड की प्रतियां, 5 एमजी एल्प्राजोलम टैबलेट का एक खाली पत्ता, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।