{"_id":"623fe5897df03c436525f63d","slug":"mathura-double-murder-news-dead-bodies-lying-in-the-flat-for-five-days-accused-took-a-dreadful-step-after-smell","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा दंपती हत्याकांड: पांच दिन तक फ्लैट में पड़ी रहीं लाशें, बदबू आने पर आरोपी ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा दंपती हत्याकांड: पांच दिन तक फ्लैट में पड़ी रहीं लाशें, बदबू आने पर आरोपी ने उठाया खौफनाक कदम
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 09:48 AM IST
सार
हत्या के आरोपी ने पति का रस्सी से गला घोंटा और पत्नी का मुंह तकिये से दबाकर हत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हत्या से पूर्व दंपती को पानी में मिलाकर नशीली गोलियां दी थीं, जिससे वो आसानी से दोनों को मार सके। हत्या करने के बाद आरोपी दोनों की लाशों को ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन उसे मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा दंपती हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दंपती की 19 मार्च की रात करीब एक बजे हत्या कर दी गई थी। उससे पहले दोनों को पानी में नशीली गोलियां मिलाकर बेहोश किया गया था। उसके बाद भीम सिंह का रस्सी से गला घोंटा गया और भारती को तकिये से दबाकर मारा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हत्या करने के बाद हत्यारोपी भाग खड़ा हुआ। शुक्रवार को आकर हत्यारोपी ने पहचान मिटाने के लिए आग लगाई थी। हालांकि पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लिया है, फिलहाल पूछताछ कर रही है।
19 मार्च को सौंख कस्बा निवासी भीम सिंह (45) और भारती (39) को राजस्थान के तालफरा निवासी पवन कुंतल घर से ले गया था। थाना हाईवे की कर्मयोगी कॉलोनी में फौजी के डुप्लेक्स फ्लैट में लेकर आया। पवन ने फौजी का मकान किराए पर ले रखा था। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पवन ने दंपती को पानी में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दीं, जिसके बाद बेहोश होने का इंतजार करता रहा। दंपती के बेहोश होने पर भीम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और भारती का मुंह तकिया से दबाकर मार दिया था।
2 of 5
थाना मगोर्रा
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। उसके बाद रात को एक बजे हत्यारोपी घर राजस्थान के गांव तालफरा को भाग खड़ा हुआ था। लगातार हत्यारोपी निगाह बनाए रहा था। शव को ठिकाने लगाने में हत्यारोपी नाकाम रहा। बदबू आने की भनक लगते ही हत्यारोपी ने शुक्रवार को 200 रुपये का डीजल लाकर दंपती की पहचान मिटाने के लिए आग लगा दी। पुलिस ने हत्यारोपी पवन को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे सच उगलवा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस रविवार को इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
3 of 5
भीम सिंह और उसकी पत्नी आरती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थाना मगोर्रा में मृतक के बड़े भाई ने दंपती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस गुमशुदगी को अब हत्या में परिवर्तित कर दिया गया है। सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई हरिराम ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब उसे हत्या में परिवर्तित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतक भीम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
दंपती की हत्या के पीछे करीब 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आ रहा है। हत्यारोपी जालसाज पवन कुंतल ने सौंख के युवाओं को नौकरी दिलाने की एवज में करीब 50 लाख रुपये की ठगी की थी। रेलवे, दिल्ली सचिवालय और अन्य विभागों में दिलाने का झांसा दिया था। पवन ने यह रकम अपने दोस्त भीम सिंह के माध्यम से युवाओं से ली थी। हालांकि भीम सिंह फ्रिज का मिस्त्री था, पर लालच में आकर युवाओं से रकम पवन को दिलवा दी।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं को नौकरी नहीं मिली तो भीम सिंह से रकम लौटाने की मांग करने लगे। भीम भी पवन पर धनराशि लौटाने के लिए दबाव बनाने लगा। लगातार दबाव बनने से परेशान होकर जालसाज पवन ने दंपती को मौत के घाट उतारा। हत्या करने के बाद पवन अपने घर जरूर लौट गया, पर यहां आकर फ्लैट पर निगाह बनाए रखी। उसका प्रयास था कि किसी तरह से रात के वक्त लाशों को उठाकर कहीं फेंक दी जाएं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। बदबू की भनक पवन को लग गई थी। इसके लिए शवों को ठिकाने लगाने में नाकाम होने पर शुक्रवार को उसने पहचान मिटाने के लिए आग के हवाले कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।