{"_id":"623fdf93806404394623e304","slug":"railway-28-isolation-coaches-prepared-at-cost-of-rs-56-lakh-are-verge-of-being-junk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: 56 लाख रुपये की लागत से तैयार किए 28 आइसोलेशन कोच, रेलवे यार्ड में फांक रहे धूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 56 लाख रुपये की लागत से तैयार किए 28 आइसोलेशन कोच, रेलवे यार्ड में फांक रहे धूल
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 09:23 AM IST
सार
आगरा रेल मंडल में कोरोना काल में तैयार कराए गए 28 आइसोलेशन कोच कबाड़ होने के कगार पर हैं। 24 महीने बीते चुके हैं, लेकिन यहां के न तो ताले खुले और ना हीं धूल की परतें हट सकीं।
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: आइसोलेशन कोच में जम गई धूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना काल में संक्रमितों को भर्ती करने के लिए 56 लाख रुपये की लागत से तैयार किए 28 आइसोलेशन कोच अब कबाड़ होने को हैं। 24 महीने बाद भी कोचों के न ताले खुले न सीटों पर जमा धूल की मोटी परतें ही साफ की गईं। हाल ये है कि इन कोचों को आगरा कैंट के यार्ड में 500 मीटर दूर खड़ा करा दिया गया है। अब इनको देखने वाला भी कोई नहीं है। अमर उजाला की पड़ताल में देखा गया कि यार्ड में खड़े बदहाल कोचों की खिड़कियों के टेप उखड़ चुके हैं। पेंट भी झड़ने लगा है।
कोरोना संक्रमण की पहली लहर में रेलवे ने सभी डिवीजनों को आइसोलेशन कोच तैयार कराने की जिम्मेदारी दी थी, ताकि आपात स्थिति होने पर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जा सके। आगरा में भी कैरेज एंड वैगन (सीएंडडब्ल्यू) विभाग ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के पुराने कोचों में आइसोलेशन कोच तैयार किए थे। इनमें ड्रिप चढ़ाने, ऑक्सीजन सिलिंडर रखने के साथ ही डस्टबिन की व्यवस्था की थी। नर्सिंग स्टाफ के लिए भी कक्ष बनाया गया था। एक कोच को तैयार करने में तकरीबन दो लाख रुपये का खर्च आया था।
3 of 5
ट्रेन की बोगी को बनाया गया आइसोलेशन कोच
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल 2021 में आई संक्रमण की दूसरी लहर में जब लोगों की ऑक्सीजन की कमी से मौतें हो रही थीं। तब रेलवे प्रशासन ने इन कोचों को स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया, लेकिन तब अराजक तत्वों ने इन्हें अड्डा बना लिया। इसके बाद इन्हें दोबारा से यार्ड में खड़ा करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रेलवे के आइसोलेशन कोच
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी लहर में गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ स्टेशनों पर ऐसे आइसोलेशन कोचों में संक्रमितों को भर्ती करके इलाज भी किया गया था, लेकिन आगरा में हॉस्पीटलों में बेड नहीं मिलने के बाद भी इनके इस्तेमाल के बारे में नहीं सोचा गया। यह कोच कबाड़ बनकर ही रह गए।
विज्ञापन
5 of 5
आइसोलेशन कोच
- फोटो : अमर उजाला
संक्रमण काल में तैयार किए गए 28 आइसोलेशन कोचों का निर्माण पुराने कोचों में किया गया था। ऐसे में इन कोचों का इस्तेमाल दोबारा ट्रेनों में शायद ही हो। इन कोचों के बारे में कोई भी निर्णय रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ही किया जाएगा। - प्रशस्ति श्रीवास्तव, वाणिज्य प्रबंधक, आगरा रेल मंडल
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।