फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरसाना में भक्त और भगवान के बीच दीवार बने सेवायत, आपसी विवाद में बंद किए मंदिर के पट

Sun, 14 Apr 2019 03:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Apr 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Purohits closed door of shriji temple barsana
श्रीजी मंदिर के बाहर दर्शन को बैठे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बरसाना में श्रीजी मंदिर के सेवायतों का विवाद एक बार फिर भक्तों की आस्था पर भारी पड़ गया। शनिवार को सेवायतों ने दर्शन की अभिलाषा लेकर बरसाना पहुंचे भक्तों को रोकते हुए मंदिर के कपाट बंद कर दिए। यह स्थिति करीब एक घंटे तक रही। भक्त दर्शन का इंतजार करते रहे। मंदिर के कपाट खुलवाने के लिए पुलिस और प्रशासन को भी मशक्कत करनी पड़ी।



पांच साल के मासूम ने दी मौत को मात, जीती जिंदगी की जंग, देखें वीडियो 

Purohits closed door of shriji temple barsana
श्रीजी मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में राधारानी का मंदिर सेवायतों के विवाद का केंद्र बनता जा रहा है। मंदिर की सेवा को लेकर सेवायतों के आपसी विवाद में मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं। ऐसा एक बार फिर शनिवार को हुआ। छह माह की सेवा में शेष 17 दिन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सेवायत ने मंदिर के पट बंद कर दिए। 
Purohits closed door of shriji temple barsana
श्रीजी मंदिर के पट खुलवाने का प्रयास करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राधारानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे भक्तों को देख पट खुलवाने के लिए पुलिस और रिसीवर मशक्कत करते रहे। एक घंटे बाद सेवायत को समझाकर मंदिर के पट खुल सके। इसके बाद ही भक्तों ने राधारानी के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Purohits closed door of shriji temple barsana
श्रीजी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दर्शन खुलवाने के बाद दोनों पक्षों के पांच लोग कांति चरन, योगेश शर्मा, भगवान शर्मा, रासबिहारी गोस्वामी, किशोरी गोस्वामी के खिलाफ शांति भंग में पकड़ा गया है।
विज्ञापन
Purohits closed door of shriji temple barsana
श्रीजी मंदिर से बरसाना का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में श्रीजी मंदिर की सेवा का विवाद एक ही परिवार के बीच का विवाद है। छह महीने की सेवा के मालिक स्वर्गीय हरवंश गोस्वामी की दो पत्नियां गुलाब देवी व माया देवी के बीच यह विवाद लंबे समय से बना हुआ है। इसमें प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed