{"_id":"62b9c8e5d7eca609580e8405","slug":"ram-nath-kovind-visit-vrindavan-life-of-common-people-stopped-for-five-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Nath Kovind in Vrindavan: सूनसान सड़कें, जगह-जगह तैनात पुलिस, पांच घंटे तक थम गया आम लोगों का जीवन, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Nath Kovind in Vrindavan: सूनसान सड़कें, जगह-जगह तैनात पुलिस, पांच घंटे तक थम गया आम लोगों का जीवन, देखें तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Jun 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ram Nath Kovind in Vrindavan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रपति का वृंदावन आगमन स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आए श्रद्धालुओं पर भारी पड़ा। राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन से दो घंटे पूर्व ही बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों के प्रवेश को रोक दिया गया। लोग जहां थे, वहीं खड़े रहे। पुलिस ने शहर के अंदर रिक्शे तक नहीं चलने दिए। इसके साथ ही नगर में ट्रैफिक को रोक दिए जाने से जाम और अव्यवस्था का माहौल रहा। घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी, ताकि कोई बाहर न निकले सके। करीब पांच घंटे तक वृंदावन जहां का तहां रुक गया।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर से बाहर किए दर्शनार्थी और सेवायत
राष्ट्रपति का वृंदावन आगमन श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आमजनों के लिए काफी परेशानी वाला साबित हुआ। समूची तीर्थ नगरी सुरक्षा एहतियात के नाम पर पुलिस छावनी में तब्दील रही और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। राष्ट्रपति के पहुंचने से लगभग दो घंटे पहले ही मंदिर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मंदिर परिसर को पूरी तरह खाली कराकर मंदिर से श्रद्धालुओं और सेवायतों को जबरन बाहर निकाल दिया गया।
2 of 5
प्रवेश से रोकते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
प्रोटोकॉल के चलते दुकानें रहीं बंद
राष्ट्रपति के सुरक्षा और प्रोटोकॉल का आलम यह था कि जिस रास्ते से उनका काफिला गुजरा, जिला प्रशासन ने उस इलाके की दुकानों को बंद करा दिया। वहीं इस क्षेत्र के बाहर के बाजारों की दुकानें भी बंद रहीं। दुकानों के बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन द्वारा वाहन का न चलने देने के फरमान से लोग पैदल ही घर जाने को मजबूर हुए। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग, सुनरख रोड, रमणरेती, बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र के आसपास की दुकानों को भी सुरक्षा का हवाला देते हुए बंद करा दिया। इससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा।
3 of 5
सूनसान रहीं सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में मीडिया के प्रवेश पर लगाई पाबंदी
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को मीडिया के प्रवेश पर भी पाबंदी लगाई गई थी। पत्रकारों को खतरा मानकर उनके मंदिर प्रवेश को पुलिस ने रोक दिया। कोई भी अधिकारी इस बारे में खुलकर नहीं बोल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पैदल जाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शहर के अंदर रिक्शे तक नहीं चलने दिए। जो लोग बाहर से आए थे, उनके सामने बड़ी समस्या थी। पुलिस बैरीकेडिंग तक भी लोग पैदल पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
रोक दिए गए वाहन
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन के दौरान शहर में चार पहिया वाहनों को भी एंट्री नहीं दी गई। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को शहर से बाहर ही रोक दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।