{"_id":"68819995c1a1d46a3202c485","slug":"real-sisters-used-to-watch-videos-and-read-literature-related-to-conversion-was-reading-literature-agra-news-2025-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'पांच वक्त की नमाज... धर्मांतरण से जुड़े साहित्य', पूरे दिन था सिर्फ ये काम; एक और आयशा बनने से बचीं बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'पांच वक्त की नमाज... धर्मांतरण से जुड़े साहित्य', पूरे दिन था सिर्फ ये काम; एक और आयशा बनने से बचीं बहनें
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:52 AM IST
सार
Agra Latest News: धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सगी बहनें धर्मांतरण से जुड़े वीडियो देख रहीं थीं। पूरे दिन सिर्फ साहित्य पढ़ती रहती थीं। दोनों बहनों के दिमाग पर गहरा असर पड़ा है। कोलकाता से पुलिस ने खोज निकाला।
विज्ञापन
1 of 11
Agra conversion case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Religious Conversion Gang: धर्मांतरण गिरोह में फंसी सदर क्षेत्र की सगी बहनों को आयशा की तरह बनाने की तैयारी थी। उन्हें गिरोह के सदस्य अपने धर्म से जुड़े वीडियो भेजते थे। कोलकाता में दोनों बहनें इन्हीं वीडियो को पूरे दिन देखा करती थीं। उनके दिमाग पर इसका गहरा असर पड़ रहा था। तभी पुलिस के सामने वो पकड़े गए अन्य लोगों को छोड़ने की शर्त रख रही थीं। पुलिस की पूछताछ के बाद यह सच सामने आया।
सदर क्षेत्र की पंजाबी परिवार की बड़ी बेटी एमफिल किए है। वहीं छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। दोनों धर्मांतरण गिरोह के जाल में फंस गई थीं। उन्हें तीन महीने बाद पुलिस ने कोलकाता से खोज निकाला। शनिवार से ही उनसे पूछताछ की जा रही है। अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।
2 of 11
Agra conversion case
- फोटो : अमर उजाला
पहले वो शर्त रख रही थीं कि पकड़े गए 10 लोगों को छोड़ जाए। तभी वो घर जाएंगी। उनका कोई कसूर नहीं है। पुलिस ने उन्हें समझाया कि वह धर्मांतरण करा रहे थे। युवतियों को गिरोह ने फंसा रखा था। इसके बावजूद वह मानने को तैयार नहीं थीं।
3 of 11
अब्दुल रहमान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में उनकी मुलाकात परिजन से कराई गई। उन्हें गिरोह के बारे में भी जानकारी दी। तब वो बोलने के लिए तैयार हुईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों घर से निकलने के बाद दिल्ली पहुंची थीं। जहां वो धर्म परिवर्तन कराने के लिए एक कार्यालय में गईं। मगर कार्यालय में मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
अब्दुल रहमान को कोर्ट में किया पेश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में वो धर्मस्थल पहुंची, जहां से दोनों को मदरसे में भेजा गया। यहां पर जोया नाम की युवती मिली। वह उनकी मदद कर रही थी। अपने धर्म के बारे में बता रही थी। उसने उन्हें 3 दिन तक रखवाया। इस दाैरान 10 हजार रुपये की मदद भी की।
विज्ञापन
5 of 11
धर्मांतरण के आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वो बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल गईं। उनकी मुलाकात रीत बनिक से हुई। उसने उन्हें कमरा दिया। दोनों को खाने-पीने का इंतजाम कराया। कमरा मुस्लिम बस्ती में ही था। दोनों बहनें अपने साथ कुछ रुपये और गहने लेकर गई थीं। इससे वह अपना खर्च भी कर रही थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।