दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के बाद ब्रज क्षेत्र में चोटी कटने की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को आगरा और मथुरा में जहां शहरी आबादी में बसे गांवों में चोटी कटने के मामले सामने आए वहीं फिरोजाबाद और कासगंज में भी ऐसी घटनाओं की बात लोगों ने कही।
इसी बीच दहशत में आए लोगों ने अंधविश्वास का सहारा भी लेना शुरू कर दिया है। घरों पर हल्दी और मेहंदी के छापे लगाए जा रहे हैं तो कहीं-कहीं पुरुषों के भी महावर लगाने के मामले सामने आए।
3 of 8
चोटी कटने की घटनाएं
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में गुरुवार को दयालबाग के समीप गांव लाल गढ़ी की गुप्ता कालोनी निवासी मुन्नी देवी ने रात को सोते समय अपने बाल काटे जाने की बात कही। हालांकि मुन्नी देवी के पति महेश का कहना है कि उनकी पत्नी बीमार हैं और सुबह उनसे उठा नहीं गया। ऐसे में वे कमरे में झाड़ू लगा रहे थे तो उन्होंने कटे हुए बाल पड़े देखे।
4 of 8
बाल कटे
- फोटो : अमर उजाला
महेश का कहना है कि वे इस बात का कोई दावा नहीं करते कि उनकी पत्नी के बाल किसने काटे। मकान पे हल्दी के छापों को लेकर भी उनका कहना है कि ये काफी पहले के लगे हुए हैं। मैंने पूजा के दौरान इन्हें लगाया था। इधर मथुरा में थाना रिफाइनरी के आनंद विहार कालोनी में सुंदरी पत्नी सतीश कुमार ने भी अपनी चोटी कटने की बात कही।
5 of 8
चोटी कटने की घटनाएं
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मथुरा की शहर कोतवाली से केवल 20 कदम की दूरी पर किशन टीले पर महिला रामा देवी ने बताया कि रात को उनकी चोटी कट गई। आगरा-मथुरा में जहां यह अफवाह काफी तेजी से फैल रही है वहीं आसपास के जिलों में भी ऐसा मामला सामने आया है। फिरोजाबाद और कासगंज में बुधवार के बाद से इन घटनाओं का सिलसिला शुरू हुआ।