फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: सीएम योगी को घेरने के चक्कर में सपा नेता 10 साल की भारतीय बच्ची को बता बैठे विदेशी, अब ट्विटर पर हो रही जमकर किरकिरी

Fri, 24 Jun 2022 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader calls manipuri child activist Licypriya foreign tourist
अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुज का जवाब - फोटो : ट्विटर

अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण कार्यकर्ता 10 साल की लिसीप्रिया ने ताजमहल की पीछे यमुना किनारे प्लास्टिक कचरा दिखाते हुए ट्विटर पर एक फोटो साझा किया तो सपा नेता को भाजपा सरकार को घेरने का मौका मिल गया, लेकिन इस दौरान सपा नेता देशी और विदेशी की पहचान करने में बड़ी चूक कर गए। जब लिसीप्रिया ने खुद के विदेशी बताने सपा नेता को करारा जवाब दिया, तो ट्विटर पर सपा नेता के खिलाफ कमेंट्स की भरमार लग गई। दरअसल लिसिप्रिया 20 जून को पहली बार आगरा आई थीं। ताजमहल देखने के बाद वे पार्श्व में यमुना किनारा गई। जहां उन्हें प्लास्टिक कचरा फैला मिला। जिसका फोटो 21 जून को उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था। समाजवादी पार्टी के नेता मनीष जगन अग्रवाल ने मणिपुरी की बाल कार्यकर्ता लिसीप्रिया को विदेशी समझ लिया। बस पूरा माझरा यहीं से शुरू हुआ।



लिसीप्रिया कंगुजम ने प्लास्टिक के ढेर के बीच ताजमहल के पीछे खड़ी अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उनके हाथ में  एक तख्ती थी जिस पर लिखा था, ताजमहल की सुंदरता के पीछे प्लास्टिक प्रदूषण है। इसके बाद सपा के डिजिटल मीडिया समन्वयक मनीष जगन अग्रवाल ने तस्वीर का इस्तेमाल कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार पर हमला किया।
 

samajwadi party leader calls manipuri child activist Licypriya foreign tourist
लिसीप्रिया कंगुजम - फोटो : अमर उजाला
मनीष जगन अग्रवाल ने लिखा कि 'विदेशी पर्यटक भी भाजपा शासित योगी सरकार को आईना दिखाने को मजबूर हैं, भाजपा की सरकार में यमुना जी गंदगी से भरी पड़ी हैं, ताजमहल को खूबसूरती पर ये गंदगी एक बदनुमा दाग है, विदेशी पर्यटक द्वारा सरकार को आईना दिखाना बेहद शर्मनाक है, भारत और यूपी की ये छवि भाजपा सरकार ने बनाई है।'
 
samajwadi party leader calls manipuri child activist Licypriya foreign tourist
ताजमहल की पीछे का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
इस ट्वीट को जब लिसीप्रिया ने देखा तो उन्होंने अपने ट्विटर से इस ट्वीट को शेयर करते हुए सपा नेता को जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि 'हेलो सर, मैं एक गर्वित भारतीय हूं। मैं विदेशी नहीं हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi party leader calls manipuri child activist Licypriya foreign tourist
लिसिप्रिया कंगुजम - फोटो : Twitter
बता दें छह साल की उम्र से पर्यावरण सरंक्षण के लिए आंदोलन चला रहीं लिसिप्रिया को 2019 में स्पेन में हुई यूनाइटिड नेशन कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया गया। इसके अलावा वह 32 देशों के 400 संस्थानों में भ्रमण कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मैं प्रत्येक छात्र द्वारा हर सप्ताह दस पेड़ लगाने की मुहिम चला रही हूं। 
 
विज्ञापन
samajwadi party leader calls manipuri child activist Licypriya foreign tourist
लिसिप्रिया कंगुजम - फोटो : Twitter
इसके तहत करीब 3.50 लाख पेड़ लगाए जा चुके हैं। चाइल्ड मूवमेंट की संस्थापक लिसिप्रिया ने बताया कि उन्हें 2019 में वर्ल्ड चिल्ड्रन पीस प्राइज, राइजिंग स्टार ऑफ अर्थ डे, 2020 में ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिगी अवार्ड, वॉटर हीरो सहित 20 से अधिक अवार्ड मिल चुके हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed