{"_id":"5e23eb598ebc3e4b4c439208","slug":"thailand-girl-cremated-by-young-man-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नहीं आए 'अपने', परिचित ने दी थाईलैंड की युवती को मुखाग्नि, दर्दभरी है एक 'परदेसी' की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आए 'अपने', परिचित ने दी थाईलैंड की युवती को मुखाग्नि, दर्दभरी है एक 'परदेसी' की कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आगरा के युवक ने दी मुखाग्नि
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा में मृत मिली थाईलैंड की युवती के परिजनों ने भारत आने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके साथ ही उसकी अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए अंतिम संस्कार कराया। उसको मुखाग्नि एक परिचित युवक ने दी। उसकी अस्थियों को भी यमुना में प्रवाहित कराया जाएगा।
Trending Videos
2 of 5
थाइलैंड की अंचली का शव मिलने के बाद कार्रवाई करती पुलिस (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
थाईलैंड की रहने वाली अंचली अक्तूबर-2018 में भारत आई थी। यहां फतेहबाद रोड स्थित स्पा सेंटर में काम करती थी। वो हेरिटेज अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर रहती थी। 14 जनवरी को दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। फ्लैट में अंचली का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बेड के पास एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें आर्थिक तंगी को आत्महत्या का कारण बताया गया था। उसने लिखा, मैं जिंदगी से तंग आ गई हूं, न मेरे पास काम (जॉब ) है, न पैसा है, न परिवार है, न ही घर है। अब यह दर्द और सहा नहीं जाता, मुझे खेद है, आगरा को प्यार करती हूं, मेरे मृत शरीर को जला देना, मेरी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर देना, ताकि फिर से जन्म न लेना पड़े, मेरी आत्मा को शांति मिल जाए।
4 of 5
अंचली कासी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दूतावास से परिजनों को जानकारी दी गई थी। मगर, उन्होंने आने में असमर्थता जाहिर की। यह भी कहा कि अंतिम संस्कार करा दिया जाए। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि अंचली जसौरिया अपार्टमेंट के सामने एक स्पा सेंटर में काम करती थी। उसके साथ दलिहाई, ताजगंज का संदीप भी काम करता था।
विज्ञापन
5 of 5
थाईलैंड की युवती का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
संदीप को उसकी मौत की जानकारी दी गई थी। वो आ गया था। इस पर उसे वारिस बना दिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया। संदीप ने ही उसे मुखाग्नि दी। वो अब अस्थियां प्रवाहित भी करेगा। इसकी जानकारी दूतावास भी भेजी जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।