{"_id":"5e23fe4a8ebc3e4ad660130d","slug":"under-19-cricket-world-cup-2020-dhruv-jurail-play-first-match-against-sri-lanka","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 में चमकेगा आगरा का 'ध्रुव', बतौर उपकप्तान श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 में चमकेगा आगरा का 'ध्रुव', बतौर उपकप्तान श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
साउथ अफ्रीका में चल रहे आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 में रविवार को ताजनगरी के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल अपना पहला मैच खेलेंगे। यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए वो शहर के ऐसे पहले क्रिकेटर बने हैं, जो अंडर-19 टीम इंडिया के उपकप्तान के रूप में मैदान में उतरेंगे। टीम का पहला मैच श्रीलंका के साथ आज होगा।
Trending Videos
2 of 5
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल
- फोटो : Facebook
पिछले सत्र में ध्रुव का अंडर-19 टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने पिछले सत्र में मई-जून में इंग्लैंड में हुई ट्राई एंगुलर सीरीज में टीम की ओर से खेलते हुए बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
क्रिकेटर ध्रुव जुरैल
- फोटो : Facebook
दिसंबर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुई तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज में भी ध्रुव ने अपनी छाप छोड़ी। पिछले महीने श्रीलंका में हुए यूथ एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा था। ध्रुव की कप्तानी में ही अंडर-19 टीम इंडिया यूथ एशिया कप का विजेता बना।
4 of 5
ध्रुव जुरैल
- फोटो : अमर उजाला
ध्रुव जुरैल ने अंडर-19 टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए पिछले सत्र में 13 मैचों की 12 पारियों में तीन बार नाबाद रहते हुए 427 रन बनाए। इसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक शतक है। इसके अलावा तीन अर्ध शतक भी लगा चुके हैं। विकेट के पीछे ध्रुव 22 शिकार भी बना चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ध्रुव जुरैल के परिजनों को मिठाई खिलाते कोच परवेंद्र यादव
- फोटो : अमर उजाला
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के अध्यक्ष पूरन डावर, सचिव प्रकाश कौशल, तपेश शर्मा, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, कमेंट्रेटर नरेंद्र शर्मा, द्रवित शर्मा, सुधीर चतुर्वेदी, फिरोज खान, मोहम्मद सद्दीक आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।