{"_id":"61c6c2a07a01133df55169fc","slug":"victim-family-left-house-due-to-fear-of-dabnags-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: 'हम जा रहे हैं, मकान बिकाऊ है' लिखकर परिवार ने छोड़ा घर, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 'हम जा रहे हैं, मकान बिकाऊ है' लिखकर परिवार ने छोड़ा घर, जानिए क्या है वजह
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
घर छोड़कर जाता पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा जनपद के कस्बा पिनाहट के मोहल्ला ताल निवासी एक परिवार ने अपना घर छोड़ दिया। परिवार के लोगों ने अपने घर की दीवार पर लिखा है कि दबंगों की वजह से हम लोग घर छोड़कर जा रहे हैं। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामला दो परिवारों में मारपीट का है। इसमें रिपोर्ट दर्ज है। अब पीड़ित परिवार ने एक और तहरीर दी है। इसकी जांच की जा रही है।
मोहल्ला ताल की पार निवासी रामजी लाल ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें कहा कि 19 दिसंबर को वह अपने घर पर बच्चों के साथ खाना खा रहा था। तभी मोहल्ले के ही रामदीन अपने परिवार के साथ घर में आया। गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों और चाकू से हमला बोल दिया। घर में आग लगा दी। घर में रखे सामान को भी लेकर चले गए।
2 of 5
पीड़ित रामजी लाल
- फोटो : अमर उजाला
रामजी लाल का आरोप है कि उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि आरोपी परिवार धमकी दे रहा है। इससे वो दहशत में हैं। इस कारण रामजीलाल ने शुक्रवार को अपने घर के बाहर दीवार पर लिखा कि वह दबंगों के कारण परिवार के साथ घर छोड़कर जा रहा है।
3 of 5
थाना पिनाहट आगरा
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष पिनाहट सर्वेश कुमार का कहना है कि दोनों परिवार में झगड़ा हुआ था। इस पर रामदीन और रामजीलाल के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। दोनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केस में विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष ने कहा कि अब रामजीलाल घर में लूट और आगजनी का आरोप लगा रहा है। इसकी जांच में पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी जांच चल रही है। मोहल्ले के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
पीड़ित ने दीवार पर लिखा- हम घर छोड़कर जा रहे हैं
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी रामदीन का कहना है कि रामजी लाल का आरोप गलत है। उन्होंने रामजी लाल के परिवार को कोई धमकी नहीं दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।