जिले में कोरोना का कहर चरम पर है। कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को एक ही दिन में 52कोरोना संक्रमित चिह्नित किए गए। अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 500 के पार हो गई है। रिपोर्ट आने के बाद संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल भेजने का काम देर रात तक चला। साथ ही जिले में 35 से अधिक नए हॉटस्पॉट भी बनाए गए हैं।
2 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोरोना प्रसार की इस बढ़ती संख्या में अधिकतर मामले संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों के हैं। कोरोना संक्रमितों में डीआरएम आफिस के कर्मचारी भी शामिल है। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के चिकित्सक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह अस्थि रोग विभाग के हैं।
3 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इन इलाकों के हैं मरीज, नए हॉटस्पॉट बने
बृहस्पतिवार को कोरोना के रिकार्ड मरीज सामने आने के बाद चाका (नैनी), फूलपुर, नीम सराय, करनपुर, चौक मीरगंज, रानीमंडी, कीडगंज, दारागंज, तेलियरगंज, बेनीगंज, नवाब यूसुफ रोड (सिविल लाइंस), परेड मैदान(कैंट एरिया), कालिंदीपुरम, हंडिया, झूंसी, पुलिस लाइन, नयापुरा, मांडा, नैनी, शिवकुटी, कल्याणी देवी, दिलकुशा पार्क, रानी फूलपुर का हाता, मुंशी राम की बगिया( मुट्ठीगंज), दरभंगा कॉलोनी, लूकरगंज (तुल्सियानी रेजीडेंसी), अतरसुइया, दमदमा, महुतार के मरीजों को एल वन, एल टू कोविड अस्पताल पहुंचाया गया। इन्हीं इलाकों में 36 से अधिक हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। पुलिस सीलबंदी की कार्रवाई कर रही है। नगर निगम और पंचायत स्तर पर प्रभावित इलाकों में सैनिटाइजेशन की कार्रवाई शुक्रवार को कराई जाएगी।
4 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
राहत: बालिका संरक्षण गृह की दो बालिकाओं
बृहस्पतिवार को बालिका संरक्षण गृह की कोविड संक्रमित दो बालिकाओं समेत छह लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। कोटवा बनी और एसआरएन अस्पताल से मरीजों को तब छुट्टी दी गई जब उनकी कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
5 of 6
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं कुल 158 मरीज
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक कोरोना संक्रमित कुल 158 मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इनमें कोटवा एट बनी एल वन हॉस्पिटल में 66, टीबी सप्रू (बेली) अस्पताल में 34 और एल थ्री स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में 58 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। देर रात अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ती रही। संक्रमण की पुष्टि के बाद देर रात तक मरीजों को अस्पताल शिफ्ट करने का काम चल रहा था।