{"_id":"63358bb520025571ca48e62b","slug":"miscreants-ran-away-with-jewelry-by-cheating-woman-in-amroha-s-bada-bazar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SP का आदेश है जेवर न पहनकर निकलें: इतना कह बदमाशों ने महिला के गहने उतरवा थमाई थैली, जिसे खोलते ही उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SP का आदेश है जेवर न पहनकर निकलें: इतना कह बदमाशों ने महिला के गहने उतरवा थमाई थैली, जिसे खोलते ही उड़े होश
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 29 Sep 2022 05:42 PM IST
अमरोहा के एसपी साहब के आदेश हैं, महिलाएं त्योहारों के चलते जेवर पहनकर न निकलें, वरना लूट-चोरी की घटना हो सकती हैं। कुछ इस तरह की बात कह झांसे में लेकर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला कोटेदार से चार लाख रुपये के आभूषण ठग लिए। जेवरात के बदले कागज की थैली में स्टील के गहने थमाकर आरोपी भाग गए। कुछ देर बाद पीड़िता ने कागज की थैली खोलकर देखी तो उनके होश उड़ गए। उनके असली जेवर गायब थे। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, देर शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
Trending Videos
2 of 5
कागज में रखे नकली गहने
- फोटो : अमर उजाला
ये घटना गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा गुलाम अली में हुई। यहां पर दिवंगत हरगोविंद सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी सविता अग्रवाल राशन डीलर है, जबकि उनके बेटे विपुल अग्रवाल जिला किशोर न्याय बोर्ड में सदस्य हैं। दूसरा बेटे विशाल अग्रवाल डूडा विभाग में पीओ के पद पर तैनात हैं। उनकी एक पुत्र वधू रेनू अग्रवाल कचहरी में अधिवक्ता हैं। सविता अग्रवाल गुरुवार की दोपहर बड़ा बाजार स्थित दुकान से किराने का सामान लेकर घर लौट रहीं थीं। इस दौरान वह ई-रिक्शा में सवार थीं। जैसे ही ई-रिक्शा आंबेडकर पार्क चौक से कटरा गुलाम अली की तरफ पहुंचा तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आए और ई-रिक्शा रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सविता अग्रवाल को समझ पातीं दोनों बाइक बदमाशों ने कहा कि एसपी साहब का आदेश है कि त्योहार के सीजन के चलते महिलाएं जेवर पहनकर बाजार में न निकलें। वरना लूट और चोरी की घटना हो सकती हैं। इस दौरान सविता अग्रवाल आरोपियों की मंशा को भांप नहीं पाई और उनके झांसे में आ गईं।
4 of 5
अमरोहा कोतवाली
- फोटो : सोशल मीडिया
बदमाशों के कहने पर सविता अग्रवाल सोने की चार चूड़ी, गले की चैन, अंगूठी उतार कर बैग में रखने लगीं। तभी बदमाशों ने जेवरों को थाली में रखकर देने के लिए कहा। इस दौरान विश्वास में आकर सविता अग्रवाल ने उन्हें अपने जेवर दे दिए। तभी बाद बदमाश सविता अग्रवाल को दूसरी थैली थमा कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
करीब 10 मिनट बाद सविता अग्रवाल ने थैली खोल कर देखी तो उसमें स्टील के कंगन मिले। करीब 8 तोला जेवरातों की ठगी होने से उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। थोड़ी देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दुकानों-मकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मामले में पीड़िता सविता अग्रवाल के बेटे व जिला किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य विपुल अग्रवाल ने घटना की तहरीर दे दी है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।