Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
atmosphere of faith and devotion from Varanasi to Haridwar on occasion of Nirjala Ekadashi Vrat 2026
{"_id":"6a3cdc761a2c53619a023f42","slug":"atmosphere-of-faith-and-devotion-from-varanasi-to-haridwar-on-occasion-of-nirjala-ekadashi-vrat-2026-2026-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nirjala Ekadashi Vrat: वाराणसी से हरिद्वार तक उमड़े श्रद्धालु, धर्मनगरीयों में दिखा उत्साह और भक्ति का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nirjala Ekadashi Vrat: वाराणसी से हरिद्वार तक उमड़े श्रद्धालु, धर्मनगरीयों में दिखा उत्साह और भक्ति का संगम
नोएडा डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:15 PM IST
सार
Nirjala Ekadashi Vrat: निर्जला एकादशी पर वाराणसी, हरिद्वार और मथुरा में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों और घाटों पर पहुंचे। पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और शोभायात्राओं के बीच पवित्र नगरीयों में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम नजर आया।
विज्ञापन
1 of 5
निर्जला एकादशी पर मंदिरों और घाटों पर दिखी आस्था
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Nirjala Ekadashi Vrat: निर्जला एकादशी के अवसर पर वाराणसी, हरिद्वार और मथुरा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों और पवित्र घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर व्रत रखा और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। पवित्र नगरीयों के मंदिरों और घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने आस्था और उत्सव का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
2 of 5
हरिद्वार में आस्था का सैलाब
- फोटो : PTI
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। महिलाएं अखंड सौभाग्य, परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए बिना जल ग्रहण किए भगवान विष्णु की आराधना कर रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत वर्ष की सभी 24 एकादशियों के बराबर पुण्य फल प्रदान करने वाला माना जाता है।
3 of 5
धर्मनगरीयों में दिखा उत्साह
- फोटो : PTI
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, शास्त्रों में निर्जला एकादशी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। मान्यता है कि यदि कोई श्रद्धालु इस दिन बिना जल ग्रहण किए साधना और उपवास करता है तो उसे पूरे वर्ष की समस्त एकादशियों के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।
महिलाएं अपने परिवार की खुशहाली और अखंड सौभाग्य के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। इस व्रत में सूर्योदय से अगले दिन के सूर्योदय तक लगभग 24 घंटे जल की एक बूंद भी ग्रहण नहीं की जाती। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं या डायबिटीज से पीड़ित लोगों को निर्जल व्रत न रखने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मंदिरों और घाटों पर उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : PTI
इस वर्ष निर्जला एकादशी विशेष शुभ संयोग में पड़ रही है। एकादशी तिथि 24 जून की शाम 6:12 बजे प्रारंभ हुई और 25 जून की रात 8:09 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार 25 जून को निर्जला एकादशी महाव्रत रखा जा रहा है।
निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी और पांडव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी एकादशियों के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। माना जाता है कि यह व्रत जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता, भाग्य वृद्धि और सकारात्मक बदलाव लेकर आता है।
विज्ञापन
5 of 5
दिखा उत्साह और भक्ति का संगम
- फोटो : PTI
शास्त्रों में इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है, क्योंकि इसमें पूरे दिन अन्न और जल दोनों का त्याग किया जाता है। इसे आत्मसंयम, श्रद्धा और तपस्या की परीक्षा के रूप में देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से यह व्रत करता है, उस पर भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है और जीवन के कष्ट दूर होने लगते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।