सब्सक्राइब करें

अयोध्या गैंगरेप कांड: अब यहां भर्ती कराई गई दुष्कर्म पीड़ित किशोरी... जानें गर्भपात के बाद कैसी है तबीयत?

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Aug 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Rape Case Rape victim teenager admitted to Ayodhya District Women Hospital
Ayodhya Rape Case - फोटो : अमर उजाला
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता किशोरी को शुक्रवार की शाम अग्रिम इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में वापस शिफ्ट किया गया है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़िता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद यहां पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


 
Trending Videos
Ayodhya Rape Case Rape victim teenager admitted to Ayodhya District Women Hospital
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने के बाद 14 साल छह माह की किशोरी गर्भवती हो गई थी। उसके गर्भ में 12 सप्ताह का भ्रूण पल रहा था। 29 जुलाई को सपा नेता मोईद खान और उसके नौकर राजू खान के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Rape Case Rape victim teenager admitted to Ayodhya District Women Hospital
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पीड़िता को 31 जुलाई को जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। नौ माह तक शिशु को गर्भ में रखकर प्रसव कराने में अक्षम होने पर किशोरी व उसके परिजनों ने गर्भपात करने की सहमति दी तो बाल कल्याण समिति ने भी संस्तुति प्रदान की। 

 
Ayodhya Rape Case Rape victim teenager admitted to Ayodhya District Women Hospital
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
गर्भपात के दौरान किशोरी की जान को भी खतरा बताया गया। जोखिमपूर्ण इलाज के लिए महिला अस्पताल में बेहतर इंतजाम नहीं थे। 
विज्ञापन
Ayodhya Rape Case Rape victim teenager admitted to Ayodhya District Women Hospital
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
इस वजह से किशोरी को पांच अगस्त को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां उसका गर्भपात करने और डीएनए सैंपल लेने के बाद हालत में कुछ सुधार हुआ तो शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे वापस जिला महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed