{"_id":"655d934036173744250d914a","slug":"baghpat-a-retired-soldier-brutally-murdered-his-younger-brother-and-see-photos-2023-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी के न कांपे हाथ: छोटे भाई को दी ऐसी मौत, दहल उठा लोगों का दिल, बाथरूम में पड़ी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी के न कांपे हाथ: छोटे भाई को दी ऐसी मौत, दहल उठा लोगों का दिल, बाथरूम में पड़ी मिली लाश
यूपी के बागपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बड़ौत क्षेत्र के जौनमाना गांव में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने छोटे भाई को फावड़े से काट डाला। रूह कंपा देने वाली इस वारदात को अंजाम देते वक्त रिटायर्ड फौजी का न दिल पसीजा और न ही उसके हाथ कांपे। हत्या करने के बाद आरोपी लाश को बाथरूम में छिपाकर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप
बड़ौत के जौनमाना गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद में सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक ने अपने छोटे भाई की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाथरूम में छिपाकर फरार हो गया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
2 of 7
घटना के बाद मौके पर जमा हुए ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
3 of 7
घटनास्थल की फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
जौनमाना गांव का रहने वाला 48 वर्षीय अशोक अविवाहित था और वह अपने बड़े भाई सेवानिवृत्त रविंद्र के पास रहता था, जबकि उसका एक बड़ा भाई शौकेंद्र अलग रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बागपत मर्डर केस।
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर अक्सर उनके बीच कहासुनी होती रहती थी। मंगलवार को रविंद्र ने फावड़े से हमला कर अशोक की हत्या कर दी। इसके बाद शव बाथरूम में छिपाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
5 of 7
घटना की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हत्यारोपी रविंद्र का बेटा अक्षय बाथरूम में नहाने गया तो अशोक का शव देखकर उसकी चींख निकल गई। ग्रामीणों के अनुसार, रविंद्र ने अशोक पर फावड़े से कई वार किए। रविंद्र शव को ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन बाथरूम जाते ही आरोपी के बेटे अक्षय को इसकी जानकारी लग गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।