{"_id":"6a7d567d35a0a28cdc07c0e6","slug":"baghpat-double-murder-two-missing-friends-found-buried-in-temple-premises-priest-absconding-2026-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: घर से बाइक पर घूमने निकले थे इसरार और अंकित, फिर नहीं लौटे, पुलिस ने गड्ढे से निकलवाए शव; गांव में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर से बाइक पर घूमने निकले थे इसरार और अंकित, फिर नहीं लौटे, पुलिस ने गड्ढे से निकलवाए शव; गांव में शोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:06 AM IST
सार
बागपत के सिगोली तगा गांव से 25 जुलाई को लापता हुए दो दोस्तों के शव लहचौड़ा के गणेश मंदिर परिसर में गड़े मिले हैं। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मंदिर का महंत नरेश नाथ फरार है, जबकि उसके दो शिष्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
1 of 5
बागपत में दो दोस्तों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बागपत जनपद में गुरुवार सुबह दोहरे हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। सिगोली तगा गांव से 25 जुलाई से लापता दो दोस्तों के शव लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर में गड़े मिले हैं। पुलिस ने बुधवार रात करीब तीन बजे दोनों शवों को गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। मामले में मंदिर का महंत फरार है, जबकि पुलिस ने उसके दो शिष्यों को हिरासत में लिया है।
मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
25 जुलाई को बाइक से निकले थे दोनों दोस्त
सिगोली तगा निवासी 28 वर्षीय इसरार पुत्र रिड़कू और गांव के ही 28 वर्षीय दिव्यांग अंकित पुत्र मुकेश दोस्त थे। परिजनों के अनुसार, दोनों 25 जुलाई को बाइक से घर से घूमने के लिए निकले थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद 27 जुलाई को परिजनों ने चांदीनगर थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस तभी से दोनों युवकों की तलाश में जुटी थी।
3 of 5
मंदिर के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के महंत पर पुलिस को हुआ शक
पुलिस को मुखबिर से दोनों युवकों के संबंध में अहम जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने रटौल मार्ग स्थित लहचौड़ा के गणेश मंदिर के महंत नरेश नाथ से पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार मिला।
पुलिस ने शक के आधार पर महंत के दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद मंदिर परिसर में खुदाई कराई गई, जहां दोनों युवकों के शव गड्ढे में दबे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसरार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रात में गड्ढे से निकाले गए दोनों शव
पुलिस ने 13 अगस्त की रात करीब तीन बजे मंदिर परिसर से दोनों शवों को बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है।चांदीनगर के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि लापता दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मामले में आरोपी महंत फरार है, जबकि उसके दो शिष्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
अंकित का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दो युवकों की हत्या से गांव में शोक
दोनों युवकों की हत्या की सूचना मिलते ही सिगोली तगा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंदिर परिसर में शव मिलने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस फरार महंत की तलाश में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हिरासत में लिए गए दोनों शिष्यों से पूछताछ कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।