फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat Farmers to Hold Tractor Tiranga Yatra on August 15 Over Delhi-Dehradun Expressway Cut Demand

Baghpat: 15 अगस्त को किसान निकालेंगे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को लेकर आंदोलन जारी

Thu, 13 Aug 2026 10:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Aug 2026 10:31 AM IST
सार

बागपत के गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी है। किसानों ने 15 अगस्त को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी ने कहा कि कट मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Baghpat Farmers to Hold Tractor Tiranga Yatra on August 15 Over Delhi-Dehradun Expressway Cut Demand
तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा - file photo

विस्तार

बागपत जनपद के गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग लगातार धरना दे रहे हैं। बुधवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। किसानों का कहना है कि गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए एक्सप्रेसवे पर कट की जरूरत है।

विज्ञापन

पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग सिर्फ गांगनौली गांव में एक्सप्रेसवे पर कट की है। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन

15 अगस्त को निकालेंगे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
धर्मेंद्र राठी ने बताया कि 15 अगस्त को क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। सभी ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाया जाएगा। किसानों के मुताबिक यात्रा गांगनौली के अस्थायी कट से एक्सप्रेसवे पर चढ़कर बिजरौल कट तक जाएगी। इसके बाद वापस एक्सप्रेसवे के रास्ते गांगनौली कट पर लौटने की योजना है।

भाकियू नेता राजेंद्र चौधरी ने किसानों से तिरंगा यात्रा में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा है।

गंगाजल लेकर पहुंचे युवक ने अस्थायी कट पर चढ़ाया जल
कट की मांग को लेकर टीकरी निवासी मनीष राठी बुधवार को हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर गांगनौली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अस्थायी कट के स्थान पर गंगाजल चढ़ाया।

मनीष राठी ने बताया कि उन्होंने कट की मांग को लेकर हरिद्वार से गंगाजल लाकर कांवड़ यात्रा की। उन्होंने एक्सप्रेसवे के तीन स्थानों पर भी गंगाजल चढ़ाया।

धरने में ये लोग रहे मौजूद
धरने के दौरान विक्रम राठी, बिनौली प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, राजीव प्रधान, ओम सिंह और सोमपाल समेत अन्य किसान मौजूद रहे। किसानों ने 15 अगस्त की तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed