फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भयावह: आग लगने से मची भगदड़, धुएं से घुटने लगा दम, बेहोश होकर गिरे कर्मचारी, देखिए मौके की तस्वीरें

Wed, 30 Mar 2022 08:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Mar 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Health of 32 people including policeman deteriorated due to fire in garbage heap see photos
आग लगने से लोगों की हालत बिगड़ी। - फोटो : amar ujala

बागपत जनपद में नगर पालिका के डंपिंग जोन में डाले गए कूड़े में मंगलवार रात आग लग गई। इससे आसपास के कई मोहल्लों में धुआं फैल गया। इससे करीब 32 लोगों की हालत बिगड़ने पर भगदड़ मच गई। फायर बिग्रेड व पालिका कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर में रातभर लोगों को धुएं के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। 



नगर के केतीपुरा मोहल्ले के पास यमुना खादर में नगर पालिका ने कूड़ा डंपिंग जोन बनाया हुआ है। वहां कूड़े में मंगलवार रात करीब दस बजे आग लग गई और कूड़े से धुएं का गुबार उठने लगा। इससे केतीपुरा, कुरैशियान मोहल्ला, मिर्धानपुरा, देशराज मोहल्ला समेत आसपास घरों में धुआं घुस गया और लोगों का दम घुटने लगा।

Baghpat News: Health of 32 people including policeman deteriorated due to fire in garbage heap see photos
आग लगने से मचा हाहाकार। - फोटो : amar ujala

इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। धुएं के कारण सिद्दो, फरजाना, जुलेखा, सोनी, रूबीना, रिहाना, शब्बो, अख्तरी, शाहीना, मंगते, वकीलू, गुल्लू, इरफान, बिंदे, सीलू, इमरान, कालू समेत करीब 32 की हालत खराब हो गई। इन सभी को धुएं के दायरे से बाहर लेकर गए। इससे उनकी हालत में सुधार हुआ तो कई का निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। वहां सभासद इकराम व नन्हे कुरैशी ने फायर ब्रिगेड व नगर पालिका के अधिकारियों को जानकारी दी।

Baghpat News: Health of 32 people including policeman deteriorated due to fire in garbage heap see photos
लोगों को अस्पताल ले जाते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

आरोप है कि करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे तो तभी नगर पालिका की टीम भी जेसीबी लेकर पहुंच गई। वहां धुएं के कारण आग बुझाने में काफी परेशानी हुई और नगर पालिका कर्मचारी सुरेश भी बेहोश होकर गिर पड़ा। वहां चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन इसके बाद भी धुआं फैलने के कारण लोग रातभर परेशान रहे। वहीं, आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News: Health of 32 people including policeman deteriorated due to fire in garbage heap see photos
आग लगने के बाद जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

कूड़ा डालने के विरोध में लोगों का हंगामा
केतीपुरा के पास कूड़ा डालने के विरोध में हाजी लालू, सलीम, मेहरद्दीन, दिलशाद, जमशेद, वकील, शमीम, शाहरुख, कय्यूम राणा आदि ने हंगामा किया। उनका कहना है कि नगर पालिका में शिकायत की गई थी और वहां कूड़ा नहीं डलवाने के लिए कहा गया था। पहले वहां आसपास मकान नहीं थे और अब मकान बन गए हैं। लोगों ने बताया कि वहां विरोध के कारण बुधवार को कूड़े की एक भी गाड़ी नहीं गई।

विज्ञापन
Baghpat News: Health of 32 people including policeman deteriorated due to fire in garbage heap see photos
कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala

कूड़े में आग लगने की जानकारी मिलते ही नगर पालिका की टीम को भेज दिया गया था। फायर ब्रिगेड वालों को भी सूचना देकर भेजा गया था। कूड़े की समस्या का समाधान कराया जाएगा। - ललित आर्य, ईओ नगर पालिका बागपत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed