कपिल शर्मा का शो इस बार होगा खास, यूपी की शूटर दादी लगाएंगी कॉमेडी का तड़का, ये एक्ट्रेस देंगी साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी सिलसिले में फिल्म की मख्य अभिनेत्रियां तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर पहुंचीं। इनके साथ शूटर दादी भी इस शो में फिल्म का प्रमोशन करती नजर आने वाली हैं। यह कार्यक्रम इस वीकेंड पर प्रसारित किया जाएगा।
आपको जानकारी दे दें कि शूटर दादियों की उम्र भले ही पचास के पार हो लेकिन वे आज भी निशानेबाजी में बड़े से बड़े धुरंधर को हराने का माद्दा रखती हैं।
कपिल के शो में शूटर दादियों ने खूब मस्ती की और वे कपिल शर्मा के सवालों के मजेदार जवाब देती दिख रही हैं।
कपिल ने शो के सेट पर दादी से पूछा कि आप देखते हैं हमारा शो? तो दोनों दादियों तपाक से जवाब देती हैं, देखते हैं तभी तो आए भागकर। कपिल दादी से एक और सवाल करते हैं और कहते हैं दादी क्या आप बंदूक साथ लाईं हैं? इस पर दादी तुरंत जवाब देती हैं, ना लाए तो नहीं है पर लाकर दे दे, चला कर दिखा देंगे।
बहरहाल, कपिल के इस शो पर जहां शूटर दादी जिले का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी तो वहीं दादियों को इस शो में देखने और उन पर बनी फिल्म को लेकर पश्चिमी यूपी के दर्शकों में खास उत्साह हैं।