{"_id":"6378b1ddd16f5b39d53391c8","slug":"baghpat-violation-of-parole-rules-crowd-of-followers-started-gathering-in-ram-rahim-ashram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पैरोल के नियमों में उलंघन, राम रहीम के आश्रम में जुटने लगी अनुयाइयों की भीड़, खचाखच भरी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पैरोल के नियमों में उलंघन, राम रहीम के आश्रम में जुटने लगी अनुयाइयों की भीड़, खचाखच भरी पार्किंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Nov 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खचाखच भरी पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डेरा प्रमुख राम रहीम के पैरोल के 40 दिन का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है। उसी तरह से राम रहीम के बागपत जनपद के बिनौली स्थित आश्रम बरनावा पर अनुयाइयों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। आश्रम के सामने बनाई पार्किंग हजारों गाड़ियों से खचाखच भरी है जिसे चारों ओर से त्रिपाल से ढंका गया है।
रोहतक की सुनारियां जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 15 अक्टूबर को 40 दिन का पैरोल लेकर बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचा था।
राम रहीम के साथ परिवार के सदस्य व मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी आई थी। पुलिस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में आश्रम में भीड़ जुटाने व बड़े कार्यक्रम करने व पैरोल के नियमों का उलंघन करने पर करवाई को चेताया है।
डेरा प्रमुख ने पैरोल के नियमों का पालन करते हुए अनुयाइयों से आश्रम में ने आने की अपील कर ऑन लाइन संगत कर यूट्यूब एकाउंट से साध संगत से रूबरू हुआ, गाने भी लांच किए।
इस दौरान राम रहीम ने आश्रम में दीपावली, शाह मस्ताना महाराज का जन्मोत्सव भी बनाया और गुरुगद्दी को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लगाकर हनीप्रीत को रूहानी दीदी का नाम दिया। लेकिन पैरोल के 40 दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, उसी तरह आश्रम पर अनुयाइयों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
3 of 6
डेरे पर अनुयाई
- फोटो : अमर उजाला
आश्रम में दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान आदि राज्यों से गाड़ियों द्वारा अनुयाई यहां पहुच रहे हैं। आश्रम के सामने बनाई पार्किंग में हजारों गाड़िया खचा खच भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डेरे पर अनुयाई
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ियों की पार्किंग को आश्रम के जिम्मेदार लोगों ने त्रिपाल से कवर्ड कर रखा है। पार्किंग में गाड़ियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
डेरे में जाते अनुयायी
- फोटो : अमर उजाला
सीओ बागपत डीके शर्मा ने कहा कि पैरोल के नियमों का पालन करते हुए आश्रम में भीड़ नही जुटने दी जाएगी। यदि नियमों का उलंघन हुआ तो करवाई भी की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।