जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पैतृक गांव हिसावदा में गुरुवार सुबह सीबीआई की टीम ने उनकी पुश्तैनी हवेली पर छापा मारा। इस दौरान टीम तीन घंटे तक रही और पुश्तैनी हवेली में सत्यपाल मलिक के हिस्से के चार कमरे खुलवाकर देखे गए। इसके अलावा परिवार के कई लोगों से पूछताछ की गई। बताया गया कि छापामारी के दौरान सीबीआई की टीम को पूर्व राज्यपाल की पुश्तैनी हवेली से कुछ नहीं मिल सका। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुश्तैनी हवेली पर तीन घंटे चली कार्रवाई, देखिए अंदर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद से सीबीआई के इंस्पेक्टर ऋषभराज के नेतृत्व में सात सदस्यों की टीम जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के पैतृक गांव हिसावदा में स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची। वहां टीम सुबह करीब सवा नौ बजे सबसे पहले पुश्तैनी हवेली में पहुंची। वहां पूर्व राज्यपाल के परिवार में चाचा लगने वाले सेवानिवृत्त बीडीओ बिजेंद्र मलिक और परिवार में भतीजे लगने वाले अवध मलिक व स्वेत मलिक के परिवार रहते हैं।
इस दौरान सीबीआई की टीम ने सभी से सत्यपाल मलिक की संपत्ति के बारे में पूछताछ की। जिनको उन्होंने बताया कि वहां सत्यपाल मलिक की कोई संपत्ति नहीं है। उनके पुश्तैनी हवेली में केवल चार कमरे है जो जर्जर हो चुके हैं।
इसके बाद सीबीआई की टीम ने उनके हिस्से के चारों कमरों को खुलवाकर छानबीन की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिल सका। उसके बाद सीबीआई की टीम पास में रहने वाले सत्यपाल मलिक के परिवार के चचेरे भाई सतबीर मलिक उर्फ हिटलर के यहां पहुंची। उनसे भी सीबीआई की टीम ने सत्यपाल मलिक की संपत्ति के बारे में पूछताछ की।
टीम ने सत्यपाल मलिक के परिवार में भतीजे लगने वाले मनीष मलिक से भी संपत्ति समेत अन्य के बारे में पूछताछ की। वहां टीम को कुछ नहीं मिल सका और वहां पूछताछ के बाद टीम करीब सवा बारह बजे वापस लौट गई। इस तरह सीबीआई टीम करीब तीन घंटे तक गांव में रही। इंस्पेक्टर ऋषभराज के अनुसार इस बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Deoband: गजवा-ए-हिंद को वैध करार देने पर दारुल उलूम पर जांच करने के आदेश, जिलाधिकारी ने कही यह बात