सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता का मर्डर: कैमरे में कैद हुआ कातिल रिश्तेदार, जल्द खुलेगा हत्या का राज, सामने आईं 'वीआईपी' तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Sep 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Crime News: Two people including relatives have been caught on CCTV camera in the case of murder of BJP leader Doctor Atmaram in Baghpat
भाजपा नेता की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश किसान संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष व छपरौली विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके डॉ. आत्माराम तोमर की बिजरौल रोड स्थित मकान में मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता के बड़े-बड़े नेताओं से अच्छे संबंध थे। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात के दौरान की कुछ तस्वीरें भी उनके घर से मिली हैं। 



बताया गया कि आरोपी उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी व मोबाइल के साथ दूसरी गाड़ी की चाबी भी ले गए। इस वारदात को उनकी गैस एजेंसी पर काम करने वाले रिश्तेदार ने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। उनके बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर (75 वर्ष) मूल रूप से ग्राम बिजरौल के निवासी थे। वे करीब 25 वर्ष से बड़ौत में बिजरौल रोड स्थित मकान में रहते थे। उनका एक बेटा अरविंद अमेरिका में इंजीनियर है। डॉ. आत्मराम की पत्नी शकुंतला देवी भी बेटे के साथ अमेरिका में ही रहती हैं।

Trending Videos
Crime News: Two people including relatives have been caught on CCTV camera in the case of murder of BJP leader Doctor Atmaram in Baghpat
अटल जी के साथ डॉ. आत्माराम। - फोटो : amar ujala

वहीं दूसरे बेटे डॉ. प्रताप तोमर मेरठ में भोपाल नर्सिंग होम चलाते हैं। डॉ. आत्माराम तोमर घर में अकेले रहते थे। उनका चालक विजय निवासी लुहारी भी उनके मकान के सामने किराये पर कमरा लेकर रहता है। 

यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: लहूलुहान हालत में तड़पती रही सिमरन, हंसता रहा कातिल भाई, देखिए मौके की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime News: Two people including relatives have been caught on CCTV camera in the case of murder of BJP leader Doctor Atmaram in Baghpat
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ डॉ. आत्माराम। - फोटो : amar ujala

डॉ. प्रताप ने गुरुवार को कई बार अपने पिता आत्माराम को फोन किया लेकिन, फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर उन्होंने रात में करीब दस बजे चालक विजय को फोन करके पिता के बारे में जानकारी मांगी तो वह उनके आवास पर पहुंचा।

Crime News: Two people including relatives have been caught on CCTV camera in the case of murder of BJP leader Doctor Atmaram in Baghpat
बेड पर पड़ी मिली लाश - फोटो : amar ujala

बताया गया कि विजय ने साथ में ही किराये पर रहने वाले तीन छात्रों की मदद से करीब 11 बजे कमरे का ताला तोड़ा तो डॉ. आत्माराम तोमर का शव बेड पर पड़ा था। उनके चेहरे पर तौलिया लिपटा था और कान से खून बह रहा था। चेहरे व हाथ पर चोट के निशान मिले। उनके कमरे से आई फोन, इनोवा कार की चाबी भी गायब थी। विजय ने इसकी जानकारी पुलिस और बेटे डॉ. प्रताप व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश को दी।

यह भी पढ़ें: बड़ी बहन का कत्ल: हाथ में तमंचा लेकर हंसता रहा भाई, बोला- बहुत समझाया पर नहीं मानी...तस्वीरें

विज्ञापन
Crime News: Two people including relatives have been caught on CCTV camera in the case of murder of BJP leader Doctor Atmaram in Baghpat
मामले की जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala

सूचना पर सीओ आलोक सिंह, कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। डॉ. प्रताप अपनी पत्नी नेहा व बच्चों के साथ रात में करीब एक बजे पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed