जिस बेटे को अपने हाथों से दुलार कर बड़े अरमानों से पाला, उसी ने शराब के नशे में पिता की पीट-पीटकर हत्या कर डाली। इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में दहशत फैली है।
BAGHPAT: जिस बेटे को बड़े अरमानों से पाला, उसी ने पिता को मार डाला, परिवार में पसरा मातम, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपाल (70) पुत्र कर्म सिंह ढिकाना गांव का रहने वाला था। बताया कि धर्मपाल का बेटा बिट्टू शराब पीता है और घर, मोहल्ले में गाली-गलौज करता है। जिसका धर्मपाल विरोध करता था। बुधवार रात भी बिट्टू घर पर बैठा शराब पी रहा था। पिता द्वारा रोकने पर बिट्टू ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी।
शराब के नशे में बिट्टू ने एक भारी पत्थर और इंटों से पिता के चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना का पता उस समय लगा, जब गांव का ही सचिन बिट्टू के घर गया।
इसके बाद सचिन ने बिट्टू के भाई जितेंद्र को इसके बारे में बताया। वहीं जितेंद्र ने थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया। सीओ युवराज सिंह पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की।
सीओ ने बताया कि धर्मपाल ढिकाना गांव का रहने वाला था। उसके छह बेटे हैं, जो गांव में रहते हैं। धर्मपाल अपने बेटे बिट्टू के पास रहता था। घटना के बाद से ही बिट्टू लापता है और उसका फोन बंद आ रहा है। धर्मपाल के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करने निशान हैं। मृतक के बडे़ बेटे राममेहर ने अपने भाई बिट्टू के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पत्नी ने भी छोड़ दिया था बिट्टू को
शराब पीकर आए दिन मारपीट करने से तंग आकर बिट्टू की पत्नी काजल भी उसे छोड़कर चली गई थी। जिसके बाद बिट्टू ने ओर ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया।