फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बागपत से CM योगी का संदेश-सनातन पर वार करने वाले मिट्टी में मिल गए, आक्रांताओं का नामोनिशान नहीं बचा

Mon, 11 May 2026 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 May 2026 05:43 PM IST
सार

Cm Yogi In Baghpat Today: बागपत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन की आस्था को तोड़ने वाले विदेशी आक्रांता इतिहास से मिट गए, जबकि मंदिर और तीर्थ स्थल फिर से पुनर्स्थापित हो गए।

विज्ञापन
UP: Attackers of Sanatan Vanished Without Trace, Says CM Yogi in Baghpat
बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सनातन की आस्था को तोड़ने का प्रयास करने वाले विदेशी आक्रांता इतिहास से मिट गए। उन्होंने कहा कि मंदिरों, मठों और तीर्थ स्थलों को नष्ट करने का प्रयास करने वाले लोग खुद मिट्टी में मिल गए, जबकि सनातन की परंपरा और आस्था आज भी पहले से अधिक मजबूती के साथ खड़ी है।

UP: Attackers of Sanatan Vanished Without Trace, Says CM Yogi in Baghpat
बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले-आक्रांताओं का नामोनिशान तक नहीं बचा
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में केवल भारत ऐसा देश है जिसने सदियों तक विदेशी आक्रांताओं का सामना किया और हर परिस्थिति में अपनी संस्कृति और आस्था की रक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन आक्रांताओं ने सनातन के प्रतीक मंदिरों और तीर्थ स्थलों को विखंडित करने का प्रयास किया था, वही तीर्थ स्थल आज फिर से पुनर्प्रतिष्ठा प्राप्त कर चुके हैं, जबकि आक्रांताओं का नामोनिशान तक इतिहास में नहीं बचा।

UP: Attackers of Sanatan Vanished Without Trace, Says CM Yogi in Baghpat
बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

बागपत का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि बागपत की धरती पौराणिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण ने कौरवों से पांडवों के लिए जो पांच गांव मांगे थे, उनमें बागपत भी शामिल था। आज वही बागपत एक जनपद के रूप में देश और प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले जब वह यहां आए थे तब यह स्थान छोटा था, लेकिन स्थानीय लोगों और संतों के प्रयास से इसे भव्य तीर्थ के रूप में विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों और संतों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Attackers of Sanatan Vanished Without Trace, Says CM Yogi in Baghpat
बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि का किया उल्लेख
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत में किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह का जन्म इसी क्षेत्र में हुआ था। उनकी कर्मभूमि के कारण बागपत ने देश और दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि इस धरती से कई महान व्यक्तित्व निकले हैं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की विरासत और विकास दोनों साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।
 
विज्ञापन
UP: Attackers of Sanatan Vanished Without Trace, Says CM Yogi in Baghpat
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विकास और विरासत साथ-साथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बागपत सहित पूरे प्रदेश में विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत जनपद के भगवानपुर नांगल गांव स्थित शिव गोरखनाथ आश्रम में आयोजित नव नाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री पौने चार बजे हेलीपैड पहुंचे जहां से वह भगवानपुर नांगल के शिव गोरखनाथ आश्रम में पहुंचे। पूर्व सांसद डॉ. सतपाल सिंह हेलीपेड से सीएम के साथ कार में बैठकर आए। सीएम के पहुंचने पर वंदे मातरम के नारे लगे।



सीएम का परिसर में मौजूद संतों ने भव्य स्वागत किया। सीएम ने घंटा बजाया और फिर नवनाथ मंदिर प्रांगण पहुंचे। यहां सीएम ने बाबा नवनाथ की समाधि पर पुष्पांजलि भेंट कर मंदिर में पूर्जा-अर्चना की। यज्ञशाला में चल रहे यज्ञ में पूर्णाहुति दी। इस दौरान पंडित आचार्य सुनील गौतम ने मंत्रोच्चारण किया।

 कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हाेंने समाधि स्थल पर माथा टेका और माता मंदिर में भी दर्शन किए। इसके साथ ही चादर विधि करने के बाद वापस रवाना हो गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed