सब्सक्राइब करें

Weather: पश्चिमी यूपी में अचानक बदला मौसम, मेरठ समेत कई जिलों में बारिश, बागपत में ओलावृष्टि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Apr 2026 02:55 PM IST
सार

West UP Weather: मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया।बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। जानिए किन-किन जिलों में हुई बारिश और कैसा रहा मौसम।

विज्ञापन
Weather: Rain Brings Sudden Weather Change in western UP, Relief from Scorching Heat
वेस्ट यूपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और कई जिलों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। सुबह से तेज धूप और उमस भरे मौसम के कारण लोग परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन दोपहर बाद बादल छाने के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। मेरठ समेत विभिन्न जिलाें में जहां बारिश से माैसम सुहाना हो गया वहीं बागपत में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।



यह भी पढ़ें: खुलासा: डूडा के लापता लिपिक की गोली मारकर हत्या, प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा माैत के घाट, सामने आई ये वजह

Trending Videos
Weather: Rain Brings Sudden Weather Change in western UP, Relief from Scorching Heat
वेस्ट यूपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

बारिश शुरू होते ही मौसम सुहाना हो गया और लोगों के चेहरों पर राहत दिखाई दी। कई लोग बारिश का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकल आए, जबकि बाइक सवार भीगते हुए अपने सफर का आनंद लेते नजर आए। बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather: Rain Brings Sudden Weather Change in western UP, Relief from Scorching Heat
वेस्ट यूपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
इन जिलों में हुई बारिश
मेरठ के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश दर्ज की गई। मेरठ में दोपहर बाद हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। मुजफ्फरनगर में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। सहारनपुर में कई स्थानों पर हल्की बारिश और बादल छाए रहे।

यह भी पढ़ें: UP: बागपत में राशन घोटाला, ट्रकों में पत्थर रखकर कम किया जाता गेहूं-चावल, हर महीने 500-600 क्विंटल राशन गायब
Weather: Rain Brings Sudden Weather Change in western UP, Relief from Scorching Heat
वेस्ट यूपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में बारिश से साथ हुई ओलावृष्टि
दोपहर को बागपत जिले में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। सुबह से तेज धूप और उमस भरे मौसम के कारण लोग परेशान नजर आ रहे थे। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और हल्की बारिश शुरू हो गई।

बारिश शुरू होते ही मौसम सुहाना हो गया और लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कई लोग बारिश का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकल आए। वहीं बाइक सवार भी बारिश में भीगते हुए अपने सफर का आनंद लेते नजर आए। बारिश के बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई।

विज्ञापन
Weather: Rain Brings Sudden Weather Change in western UP, Relief from Scorching Heat
वेस्ट यूपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी से मिली राहत
शामली में बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण मौसम सुहाना हो गया। बिजनौर में भी कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से वेस्ट यूपी में तापमान लगातार बढ़ रहा था और लोगों को लू व उमस का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed