सब्सक्राइब करें

Republic Day: बरेली में लहराया तिरंगा... कैबिनेट मंत्री ने ली परेड की सलामी; तस्वीरों में देखें गणतंत्र के रंग

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jan 2026 02:19 PM IST
सार

बरेली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न सरकारी भवनों, निजी संस्थानों पर तिरंगा लहराया। देश के अमर शहीदों को नमन कर माल्यार्पण किया गया। स्कूल-कॉलेजों में देशभक्ति से ओतप्रोत से कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

विज्ञापन
cabinet minister took the salute at the Republic Day parade in Bareilly
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने ली परेड की सलामी - फोटो : संवाद

बरेली में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन से लेकर विभिन्न सरकारी भवनों, निजी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने तिरंगा फहराने के बाद गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। इसके बाद संविधान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बरेली सांसद छत्रपाल सिंह, महापौर उमेश गौतम, एडीजी रमित शर्मा,  डीआईजी अजय कुमार सिंह, मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी,   जिलाधिकारी डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य समेत पुलिस अफसर मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने परेड करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए 51 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। 

Trending Videos
cabinet minister took the salute at the Republic Day parade in Bareilly
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने ली परेड की सलामी - फोटो : संवाद

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई हिंदू-मुस्लिम सिख ईसाई सबने मिलकर लड़ी। तब हमारा देश आजाद हुआ। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया, जिसे हम गणतंत्र दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने तीन दिन का राष्ट्रीय पर्व घोषित किया। 24 से 26 जनवरी तक पर्व मनाया जाता है। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया। 24 जनवरी को यूपी का स्थापना दिवस होता है। 25 जनवरी को नागरिकता जागरूक दिवस संविधान की शान है। अभी एसआईआर कराया गया है। जो लोग एसआईआर से छूटे हैं, वह भी करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
cabinet minister took the salute at the Republic Day parade in Bareilly
परेड करतीं महिला पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

गण और तंत्र की दूरी सिमटी
धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत ने 77 वर्षों में महत्वपूर्ण उपलब्धियों हासिल की हैं। दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। अब गण और तंत्र की दूरी सिमट गई है। दुनिया का हर देश भारत के साथ अच्छा रिश्ता रखना चाहता है। कोरोना काल में देश में टीका बनाया गया। 

cabinet minister took the salute at the Republic Day parade in Bareilly
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने ली परेड की सलामी - फोटो : संवाद

उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर यूपी- मंत्री
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुशासन, विकास, रोजगार, कृषि और उद्योग को बढ़ाया दिया जा रहा है। दुर्दांत अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य , शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ पेयजल, कृषि उद्योग, सिंचाई, पशु पालन में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व सफलात हासिल की है। यूपी उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना का साकार करने के लिए हमें इस मजबूती को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
 

विज्ञापन
cabinet minister took the salute at the Republic Day parade in Bareilly
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने ली परेड की सलामी - फोटो : संवाद

सेना ने 22 मिनट में आतंकी ठिकाने किए तबाह 
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीते वर्ष भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंक पर करारा प्रहार किया। केवल 22 मिनट में आतंकी ठिकाने तबाह किए। यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। अंतरिक्ष में शुभांशु शुक्ला ने झंडा फहराया है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed