{"_id":"5e5fe2838ebc3ec5501f3227","slug":"delhi-violence-shahrukh-came-to-mirganj-for-attending-a-wedding-one-and-half-year-ago","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा: सिपाही पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख क्या बरेली गया था, सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा: सिपाही पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख क्या बरेली गया था, सामने आया सच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली हिंसा में पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करने और सिपाही पर पिस्टल तानने का आरोपी शाहरुख सवा साल से मीरगंज में अपनी ननिहाल नहीं आया है। सवा साल पहले वह एक शादी में ननिहाल आया था। मौसेरे भाई के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अपनी जांच में भी यही कहा है। मौसेरी बहन ने शाहरुख के उनके घर ठहरने की चर्चा पर भी नाराजगी जताई है।
2 of 5
मोहम्मद शाहरुख
- फोटो : अमर उजाला
शाहरुख की ननिहाल मीरगंज के खानपुरा मोहल्ले में है। नाना-नानी के बाद इस घर को शाहरुख के मौसा बब्बू खां ने ले लिया था। वह शाही के लमकन गांव को छोड़कर यहां आए थे। अब इस मकान में बब्बू का परिवार रहता है। बुधवार दोपहर उनके दरवाजे पर काफी भीड़ लगी थी।
3 of 5
मोहम्मद शाहरुख
- फोटो : Social Media
आसपास के लोग सुर्खियों में आए इस परिवार का हालचाल लेने पहुंच रहे हैं। शाहरुख की मौसेरी बहन निशात ने बताया कि शाहरुख का परिवार मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। कई बरसों से शाहरुख का परिवार दिल्ली के घोंडा इलाके में रह रहा है। बचपन में शाहरुख का ननिहाल ज्यादा आनाजाना था, इसके बाद वह साल-दो साल बाद आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोहम्मद शाहरुख
- फोटो : अमर उजाला
निशात ने बताया कि सवा साल पहले रिश्तेदारी में एक शादी में शाहरुख ननिहाल आया था और अगले दिन चला गया। इसके बाद से वह यहां नहीं आया है। दिल्ली कांड के बाद मीडिया में उसके मीरगंज आने और यहां रुकने की खबरों से निशात का परिवार आहत है। निशात ने इस बात पर नाराजगी जताई कि उनके परिवार और कस्बे को शाहरुख के नाम से जोड़कर बदनाम किया जा रहा है। वहीं, शाहरुख का मीरगंज कनेक्शन जुड़ने के बाद डीआईजी के आदेश पर मीरगंज पुलिस ने जो जांच की उसमें भी यही पुष्टि हुई कि शाहरुख दिल्ली कांड के बाद मीरगंज नहीं आया था।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से आई खबरों के तत्काल बाद ही मीरगंज पुलिस और खुफिया अमले को लगाकर जांच कराई गई। हर पहलू पर जांच की गई, लेकिन यह साबित नहीं हो सका कि शाहरुख ननिहाल मीरगंज आया था। दिल्ली पुलिस कोई नया इनपुट दे या सहयोग मांगे तो हम तैयार हैं। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी बरेली रेंज
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।