{"_id":"69b3838ed9b68646c20c9501","slug":"hpcl-chief-manager-and-deputy-manager-murdered-in-badaun-full-story-of-double-murder-2026-03-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: प्लांट की गाड़ी लूटकर पहुंचा अंदर, इस बात से नाराज था अजय; HPCL के मैनेजर और उप प्रबंधक की हत्या की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्लांट की गाड़ी लूटकर पहुंचा अंदर, इस बात से नाराज था अजय; HPCL के मैनेजर और उप प्रबंधक की हत्या की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 13 Mar 2026 09:21 AM IST
सार
यूपी के बदायूं जिले में एचपीसीएल के मुख्य प्रबंधक और उप प्रबंधक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्लांट पर तैनात 20 सुरक्षाकर्मियों के बीच से निकलकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
यूपी के बदायूं के दातागंज इलाके के गांव सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में बृहस्पतिवार दोपहर मुख्य प्रबंधक सुधीर गुप्ता (55) और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा (40) की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। एसएसपी के मुताबिक, नौकरी से हटाए गए पूर्व ऑपरेटर अजय प्रताप सिंह ने गाड़ी से प्लांट में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। मौके से भागकर अजय मूसाझाग थाने पहुंचा, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में शासन ने भी स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के सैजनी में यूपी के पहले कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की शुरुआत जनवरी 2024 में हुई थी। आरोपी अजय सैजनी गांव के प्रधान का चाचा है। उस पर अवैध वसूली के आरोप लगे। इस पर कंपनी से निकालने के बाद करीब छह महीने से विवाद चल रहा था।
Trending Videos
2 of 11
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद बाहर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिकारियों पर किया था जानलेवा हमला
इससे पहले भी वह बीती छह फरवरी को प्लांट में घुसकर दोनों अधिकारियों पर जानलेवा हमला कर चुका था। इस मामले में दोनों ओर से मामले दर्ज कराए गए थे। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक इसी रंजिश में अजय ने बृहस्पतिवार को यह घटना की।
सुधीर गुप्ता मूलत: नोएडा के रहने वाले थे और इस वक्त बरेली की वृंदावन रेजीडेंसी कॉलोनी में रह रहे थे। पीलीभीत के पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी उप प्रबंधक हर्षित के साथ करीब दो बजे सुधीर अपने दफ्तर में मीटिंग कर रहे थे, तभी अजय वहां पहुंचा और दोनों पर गोलियां चला दीं।
4 of 11
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों अफसरों की मौके पर मौत
सुधीर के सीने के पास और सिर में दो गोलियां लगीं, जबकि हर्षित के एक गोली मारी गई। ये गोलियां 315 बोर की होने के कारण माना जा रहा है कि उसने घटना में दो तमंचों का इस्तेमाल किया। दोनों अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 11
एचपीसीएल प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस और परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात से प्लांट में दहशत फैल गई। चीख पुकार के बीच हमलावर मौका पाकर गाड़ी लेकर वहां से भाग गया। दोनों को सीएचसी दातागंज ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि अभी असलहा नहीं मिला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।