फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर कांड: दोनों बहन खुद ही बाइक पर बैठकर गई थीं... पुलिस और परिवार के दावे अलग-अलग

Thu, 15 Sep 2022 02:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 15 Sep 2022 02:27 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Murder and Rape Case police and family claim defers
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में दो बहनों की हत्या के मामले में पुलिस और परिजनों के दावे अलग-अलग हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों बहनों युवकों के साथ बाइक पर बैठकर गईं थीं।  वहीं, परिजनों का आरोप है कि दोनों बहनें को बाइक पर आए तीन युवक भेड़ियों की तरह टांगकर ले गए। आइए जानते हैं परिवार और पुलिस के दावे क्या-क्या हैं?



जानिए क्या है पूरा मामला
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना इलाके के एक गांव में बुधवार शाम करीब छह बजे अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले थे। आरोपियों ने पहले दुष्कर्म किया और फिर दोनों बहनों की हत्या कर दी। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। अपहरण की धारा नहीं लगाई गई है। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Lakhimpur Kheri Murder and Rape Case police and family claim defers
घटनास्थल के पास लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
परिवार का दावा
मां का कहना है कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे दोनों नाबालिग बेटियां घर के बाहर लगी मशीन पर चारा काटने गईं थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और दोनों को जबरन बाइक पर बैठाकर भागने लगे। मां ने शोर मचाते हुए बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे उन्हें धक्का देकर भाग निकले। शोर सुनकर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए और आरोपियों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में उनके शव खैर के पेड़ से लटके मिले। रोते बिलखते मां ने बताया कि पड़ोस के गांव के तीन युवक उसके घर के आसपास से निकलते रहते थे, लेकिन कभी उसको अंदाजा नहीं था कि तीनों आरोपी उनकी बेटियों को अगवाकर मार डालेंगे। 
Lakhimpur Kheri Murder and Rape Case police and family claim defers
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन - फोटो : एएनआई
पुलिस का दावा
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना इलाके के एक गांव में दो बहनों की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि दुष्कर्म के बाद दोनों बहनों की हत्या की गई थी। वारदात में कुल छह लोग शामिल हैं। नामजद छोटू समेत छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Murder and Rape Case police and family claim defers
घटना की जानकारी देते एसपी संजीव सुमन - फोटो : ANI
आरोपियों में छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ शामिल हैं। मुख्य साजिश कर्ता पड़ोस में रहने वाले छोटू ने ही किशोरियों से सुहैल और जुनैद की दोस्ती कराई थी। हालांकि पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहने वाला छोटू घटना के दौरान मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी दोनों बहनों को बहला फुसला के खेत में ले गए थे। 

 
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Murder and Rape Case police and family claim defers
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन - फोटो : एएनआई
एसपी ने बताया कि सुहैल और जुनैद ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात स्वीकारी है। पुलिस को जानकारी दी कि बुधवार को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में ले गए थे और वहां दुष्कर्म किया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed