फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board regional office Senior assistant arrested for taking bribe in Bareilly

UP: बरेली में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय का वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार, विजिलेंस ने घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 20 Aug 2026 03:41 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 20 Aug 2026 03:41 PM IST
सार

यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ सहायक नवेद को बृहस्पतिवार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई एक छात्रा की शिकायत पर की। नवेद ने छात्रा की मार्कशीट में मां का नाम ठीक करने के लिए रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
UP Board regional office Senior assistant arrested for taking bribe in Bareilly
आरोपी नवेद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के क्षेत्रीय कार्यालय के एक वरिष्ठ सहायक को दस हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एक छात्रा की शिकायत पर की गई। वरिष्ठ सहायक ने छात्रा से उसकी मार्कशीट में मां का नाम ठीक करने के लिए रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय कार्यालय में छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी का नाम नवेद है। 

विज्ञापन

छात्रा प्रिया ने बताया कि उसकी इंटरमीडिएट की मार्कशीट में मां का नाम 'सुनीता' की जगह 'उनीता' हो गया है। उसने सुधार के लिए क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत की थी। लगातार चक्कर लगाने के बाद भी काम नहीं हुआ। नाम सुधारने के लिए वरिष्ठ सहायक नवेद ने छात्रा से दस हजार रुपये की मांग की थी। छात्रा क्षेत्रीय कार्यालय के कई चक्कर लगाकर थक गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद कुमार से शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए गए। एसपी ने एक ट्रैप टीम का गठन किया। टीम ने क्षेत्रीय कार्यालय में नावेद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा और दस हजार रुपये भी बरामद किए। आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्रीय कार्यालय में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed