{"_id":"6a86efbc5eab8dcb88055394","slug":"sanitation-workers-tiranga-yatra-taken-out-to-demand-restoration-of-the-old-pension-scheme-in-bareilly-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा, सफाई कर्मचारियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा, सफाई कर्मचारियों ने भरी हुंकार
Thu, 20 Aug 2026 05:45 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2026 05:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में 15 विकास खंडों से एक हजार से अधिक सफाई कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
दामोदर स्वरूप पार्क चौकी चौराहा पर दोपहर दो बजे कर्मचारी एकत्र हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, पुरानी पेंशन की तख्तियां और बैनर लिए हुए थे। संघ के जिला अध्यक्ष राम लाल कश्यप के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कर्मचारी ओपीएस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने लगाए नारे
कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर इंकलाब जिंदाबाद, पुरानी पेंशन बहाल करो, एनपीएस धोखा है जैसे नारे लगाए गए। राम लाल कश्यप ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि सफाई कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की कि यदि नई पेंशन योजना इतनी अच्छी है तो इसे पहले स्वयं पर लागू किया जाए।
विज्ञापन
कश्यप ने कहा कि कर्मचारी 60 साल तक सरकार को सेवा देते हैं, इसलिए पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। इस मौके पर रविंद्र कश्यप, अजीत सिंह यादव, मिश्रर यार खां, सर्वेश कुमार मौर्य, रनवीर सिंह पटेल, गंगा चरन कश्यप, महेश चंद्र वाल्मीकि व सुनील सिंह वाल्मीकि सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल थे।