बरेली के डेलापीर में नगर निगम के तालाब की जमीन पर कब्जा कर वर्षों पहले बनाए गए 27 मकानों, महेशपुर अटरिया में चार और शाहबाद में स्कूल की जमीन पर बने नौ मकानों पर अब ध्वस्तीकरण की तलवार लटक गई है। अगर कब्जेदारों को कहीं से कोई राहत नहीं मिली तो दिवाली के बाद मकानों पर बुलडोजर चल सकता है। अगर नगर निगम हटाएगा कब्जा तो कब्जेदार से हटाने का भी खर्चा वसूला जाएगा। जब से नगर निगम ने नोटिस दिया है, तब से कार्रवाई को लेकर कई परिवार बेचैन हैं। उनका कहना है कि वह वर्षों से यहां रह रहे हैं। पाई-पाई जोड़कर मकान बनाए हैं। अब नगर निगम मकान खाली करने के लिए कह रहा है।
UP: बरेली में 40 मकानों पर लगे निशान... चल सकता है बुलडोजर; लोग बोले- वर्षों से यहां रह रहे, अब कहां जाएं
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:49 PM IST
सार
बरेली में नगर निगम ने तालाब और स्कूल की जमीन पर बने 40 मकानों पर नोटिस चस्पा किए हैं। जिसमें 15 दिन में मकान खाली करने की मोहलत दी गई है। इस अवधि में अगर कब्जा खाली नहीं होता है तो दिवाली के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। इससे इन मकानों में रहने वाले लोगों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन