{"_id":"60b07b738ebc3e64ba597c9a","slug":"new-twist-in-case-of-nail-in-hand-and-foot-young-man-himself-hitting-nails-in-hand-and-feet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर में कील ठोकने के मामले में नया मोड़: सामने आया चौंकाने वाला सच, एसएसपी भी हुए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ-पैर में कील ठोकने के मामले में नया मोड़: सामने आया चौंकाने वाला सच, एसएसपी भी हुए हैरान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 28 May 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बरेली
- फोटो : अमर उजाला।
Link Copied
बरेली पुलिस पर अपने हाथ-पैर में कील ठोक देने का आरोप लगाने वाले युवक ने अब कुबूल किया है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने यह काम खुद किया था। पुलिस ने उसके इस बयान का वीडियो बनाकर जारी किया है। इसके साथ उसके खिलाफ कार्रवाई करने की भी तैयारी कर रही है। जोगीनवादा में रहने वाला रंजीत बुधवार को अपनी मां शीला के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा था। एसएसपी के सामने उसने आरोप लगाया कि 24 मई की रात मास्क न लगाने की वजह से जोगीनवादा चौकी की पुलिस ने उसे पकड़ा और फिर उसके हाथ-पैर में कील ठोक दीं।
एसएसपी ने मामले की जांच कराई तो पता चला कि रंजीत पुलिसकर्मी से मारपीट करके भागा था जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पुलिस पर हाथ-पैर में कील ठोकने का आरोप लगा रहा है।पुलिस ने बृहस्पतिवार को जांच की तो पता चला कि सिपाही से मारपीट के बाद रंजीत जोगीनवादा में ही मैसर के जरी कारखाने पर पहुंचा था जहां उसने खुद ही एक व्यक्ति से अपने हाथ और पैर में कील ठुकवाई थी।
Trending Videos
2 of 5
युवक के पैर व हाथ में ठोकी गई कील
- फोटो : अमर उजाला
उन लोगों ने इसके फोटो खींच लिए और पुलिस को दे दिए। पुलिस ने यह फोटो रंजीत को दिखाए तो उसने कुबूल कर लिया कि अपने हाथ-पैर में कीलें खुद उसने ठुकवाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
युवक ने खुद ठोकी थी कील
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसके कुबूलनामे का वीडियो बनाकर भी सार्वजनिक किया है। इसके साथ रंजीत के खिलाफ कार्रवाई की भी तैयारी कर रही है।
4 of 5
बरेली
- फोटो : अमर उजाला।
फिर ठोक सकता हूं कील
रंजीत ने बताया कि उसने उलटे पांव के अंगूठे और अंगुली में कील फंसाकर अपने हाथ में ठोकी थी। इस पर एसएसपी ने आश्चर्य जताते हुए उससे पूछा कि उसे क्या दर्द नहीं हुआ तो वह बोला, कील मंगवाओ अभी फिर ठोककर दिखा सकता हूं।
विज्ञापन
5 of 5
युवक ने खुद ठोकी थी कील
- फोटो : अमर उजाला
रंजीत ने पुलिस पर जो आरोप लगाए थे, वे झूठे पाए गए हैं। रंजीत ने खुद ही कील ठोकने की बात स्वीकार कर ली है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।