फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पीएसी जवान ने दोस्तों संग की थी पत्नी की हत्या... इस वजह से रवि ने किया कत्ल; पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

Wed, 26 Feb 2025 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Feb 2025 01:49 PM IST
सार

Bareilly News: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पत्नी को दवा दिलाने निकला पीएसी जवान कार से कुछ दूर खेत में पड़ा मिला था। उसकी पत्नी मीनू कार में बेसुध मिली थी, जिसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। मीनू के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने हत्या की बात कबूल की है।  

विज्ञापन
PAC constable Ravi had murder his wife Meenu in a planned manner In Bareilly
यहीं बेसुध मिले थे दंपती - फोटो : अमर उजाला
बरेली में पीएसी के सिपाही रवि ने सुनियोजित तरीके से पत्नी मीनू की हत्या की थी। इस हत्याकांड में दो दोस्तों व करीबियों ने उसका साथ दिया था। पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लेकर गुत्थी सुलझा ली है, जल्द ही वारदात का राजफाश हो सकता है।


पुलिस ने घटना के बाद रवि के नंबर की सीडीआर निकलवाई तो उससे घटना का राजफाश होता चला गया। एक नंबर से ही कई बार रवि की बात होने की पुष्टि हुई। सूत्र बताते हैं कि यह नंबर किसी महिला का है और उसी की वजह से रवि ने पत्नी को रास्ते से हटाया है। हालांकि पूछताछ में रवि ने पत्नी पर भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। 

 
PAC constable Ravi had murder his wife Meenu in a planned manner In Bareilly
मीनू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने कहा कि उनके संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। मीनू किसी और से भी बात करती थी। हालांकि पुलिस मानकर चल रही है कि ऐसा रवि केवल अपने बचाव में कह रहा है। इधर, पुलिस ने नंबरों से ही जानकारी जुटाकर एक और युवक को पकड़ा है। पता लगा है कि दो दोस्तों की मदद से रवि ने मीनू की हत्या की है। 
 
PAC constable Ravi had murder his wife Meenu in a planned manner In Bareilly
मौके पर जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
रवि खुद फार्मा का डिप्लोमा कर चुका है लेकिन उसने अपने एक फार्मासिस्ट दोस्त को भी घटना के दौरान साथ रखा और जहर का इंजेक्शन लगाकर हत्या की। बताते हैं कि रवि व उसके दोस्तों ने कार में ही मीनू को दबोचकर उसे इंजेक्शन लगाए और फिर दोस्त फरार हो गए। बाद में रवि ने हमले का नाटक किया और खुद कार से उतरकर खेत में लेट गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PAC constable Ravi had murder his wife Meenu in a planned manner In Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह दिखाया था घटनाक्रम 
रामपुर निवासी रवि आठवीं पीएसी वाहिनी में सिपाही पद पर तैनात है। वह 23 फरवरी की दोपहर पत्नी मीनू के साथ घर से अपनी कार लेकर निकला था और पत्नी को दवा दिलाने ले जाने की बात कही थी।

 
विज्ञापन
PAC constable Ravi had murder his wife Meenu in a planned manner In Bareilly
मौके पर जांच करती पुलिस (घटना वाले दिन की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद उसने सिपाही दोस्त संजय को फोन पर बताया कि फरीदपुर में मंदिर के पास बदमाशों ने उन लोगों पर हमला कर दिया है। संजय वहां पहुंचे तो देखा कि कार में मीनू बेसुध थी, जबकि रवि बाग में पड़ा था। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को मीनू के पिता ने रवि पर बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed