फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ बरेली: शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, तस्वीरों में देखें फूलों से सजी नाथनगरी

Wed, 26 Feb 2025 08:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 08:31 AM IST
सार

महाशिवरात्रि पर बरेली शहर शिवमय हो गया। पूरे शहर में फूलों से सजावट की गई है। वहीं नाथ मंदिरों में आधी रात के बाद से भक्तों की भीड़ जुटने लगी। 

विज्ञापन
devotees queued up in Nath temples of Bareilly on Mahashivratri
Mahashivratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर बरेली के शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए भोर से ही कतारें लगनी शुरू हो गईं। इस दौरान बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारे लगते रहे। अलखनाथ मंदिर में मंगलवार रात 12 बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गईं। इसी तरह बाकी नाथ मंदिरों में भगवान शिव की आराधना का क्रम शुरू हुआ। अधिकतर कांवड़िये गंगाजल लेकर रात में शिवालयों में पहुंच गए थे। उन्होंने ब्रह्ममुहूर्त में जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर बुधवार को भगवान शिव की बरात निकाली जाएगी। स्वागत के लिए प्रमुख मार्गों के संग तिराहों-चौराहों पर फूलों से सजावट की गई है। 

devotees queued up in Nath temples of Bareilly on Mahashivratri
त्रिवटीनाथ मंदिर में पूजा करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की शाम तक सभी सात नाथ मंदिरों को सजा दिया गया। त्रिवटीनाथ मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में तड़के तीन बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। वहीं, भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर के आसपास पार्किंग भी बनाई गई है।
devotees queued up in Nath temples of Bareilly on Mahashivratri
अलखनाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
अलखनाथ मंदिर में मंगलवार रात 12 बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई थीं। हर कोई भगवान शिव की भक्ति में डूबा नजर आया। मंदिर के कपाट खुलते ही पूरा परिसर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
devotees queued up in Nath temples of Bareilly on Mahashivratri
पशुपतिनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वनखंडीनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर और पशुपतिनाथ मंदिर में भी आधी रात से भक्तों की कतार लग गई। बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेकर पहुंचे। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। 
विज्ञापन
devotees queued up in Nath temples of Bareilly on Mahashivratri
बीडीए कार्यालय के सामने फूलों से की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर बुधवार को भगवान शिव की बरात निकाली जाएगी। स्वागत के लिए प्रमुख मार्गों के संग तिराहों-चौराहों पर फूलों से सजावट की गई है। रोशनी से जगमग नाथनगरी सबको आकर्षित कर रही है। महाशिवरात्रि पर शहर में ऐसी सजावट पहली बार की गई है। बीडीए ने प्रिदर्शनीनगर में अपने कार्यालय के सामने शिव की मूर्ति को विराजमान कराया। गमले और फूल लगाकर लाइटिंग कराई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed