{"_id":"69ef17757bb1d470100951d1","slug":"parents-felt-proud-when-their-daughters-wore-the-police-uniform-in-bareilly-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने बढ़ाई शान: पुलिस की वर्दी पहन माता-पिता को किया सैल्यूट, खुशी से खिले चेहरे; देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने बढ़ाई शान: पुलिस की वर्दी पहन माता-पिता को किया सैल्यूट, खुशी से खिले चेहरे; देखिए तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:48 PM IST
सार
बरेली में पासिंग आउट परेड के बाद 783 महिला रिक्रूट सिपाही बन गईं। इनमें किसी के पिता किसान हैं तो किसी के पिता मजदूर। बेटियों ने पुलिस की वर्दी पहनी तो माता-पिता के चेहरे खुशी से खिल गए। सिपाही बनीं कई महिला रिक्रूटों ने माता-पिता को पगड़ी पहनाकर उन्हें सैल्यूट किया।
विज्ञापन
1 of 9
सिपाही बेटी ने मां को किया सैल्यूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली की पुलिस लाइन में 783 महिला रिक्रूटों को सिपाही का दर्जा मिला तो उनके अभिभावक भी झूम उठे। ज्यादातर रिक्रूट ग्रामीण इलाकों की रहीं। बेटियों की उपलब्धि पर किसान, मजदूर या इसी तरह के दूसरे काम करने वाले उनके माता-पिता भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। कई सिपाही बीसीए व अन्य डिग्री धारक हैं। कुछ ने बताया कि तैयारी के दौरान उन्हें और परिजनों को ताने झेलने पड़े, हालांकि अब पूरे गांव को उन पर नाज है। सिपाहियों ने अपनी पगड़ी माता या पिता के सिर पर रखकर सेल्फी ली, फिर पगड़ी हवा में उछालकर खुशी जताई।
Trending Videos
2 of 9
सिपाही बनने के बाद खुशियां मनातीं बेटियां
- फोटो : अमर उजाला
783 महिला रंगरूट बनीं सिपाही
पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद 783 महिला रंगरूट को कांस्टेबल का दर्जा मिला। सभी के चेहरे पर मुस्कान थी। उनके परिजन भी इस खुशी में शरीक हुए। सभी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री के संबोधन को ऑनलाइन सुना और पुलिस अधिकारियों ने नए सिपाहियों को निष्ठा और अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
एडीजी रमित शर्मा ने ली परेड की सलामी, एसएसपी अनुराग आर्य भी रहे मौजूद।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड के मुख्य अतिथि एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा रहे। उन्होंने एसएसपी अनुराग आर्य के साथ खुली जीप में परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने दीक्षांत परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र, एएसपी सोनाली मिश्रा, एएसपी शिवम आशुतोष उपस्थित रहे।
4 of 9
महिला रिक्रूट दीक्षा चौधरी को सम्मानित करते एडीजी रमित शर्मा और एसएसपी अनुराग आर्य।
- फोटो : अमर उजाला
दीक्षा चौधरी रहीं सर्वोत्तम रिक्रूट
एडीजी व एसएसपी ने वाह्य विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रिक्रूट महिला आरक्षी आरती, ममता यादव, वंदना, रीमा, रीना, सफितुन्निशा, वर्णिका, कविता रानी एवं ओवरऑल टॉपर रहीं दीक्षा चौधरी को पुरस्कृत किया। अन्तः विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रश्मि शुक्ला, दीक्षा चौधरी, शिवानी गोस्वामी, उमा चौधरी, निशा शर्मा, कंचन, प्रिया दर्शनी, मौनी एवं ओवरऑल टॉपर रहीं कविता रानी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
5 of 9
खुशी का इजहार करतीं महिला रिक्रूट
- फोटो : अमर उजाला
बीसीए पास पूजा ने चुना सिपाही का पेशा
अलीगढ़ निवासी पूजा ने बताया कि उनके पिता किसान हैं। पिता ने उन्हें बीसीए और डीएलएड कराया। वह कई प्रतियोगी परीक्षाएं दे चुकी हैं। इसी बीच सिपाही के लिए उनका चयन हो गया। वह इस नौकरी के साथ ही अपनी तैयारी जारी रखेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X