Bareilly News: अपार्टमेंट के भूतल पर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कार समेत चार वाहन जले
बरेली के प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित कंपीटेंट प्राइड अपार्टमेंट में सोमवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब भूतल पर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार समेत चार वाहन जल गए। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग को बुझाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्थित कंपीटेंट प्राइड अपार्टमेंट के भूतल पर शॉर्ट सर्किट से सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में एक दो कार, एक बाइक और एक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
यह घटना पीएनबी शाखा के पास स्थित अपार्टमेंट में सुबह करीब पांच बजे हुई। आग सबसे पहले विद्युत पैनल में लगी और तेजी से फैलते हुए पास खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
दमकलकर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। अग्निकांड में दो कार और एक बाइक जल गईं। इनके अलावा एक स्कूटी भी आग की भेंट चढ़ गई। गनीमत रही कि दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई से अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड होने से बचा लिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X