सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Suspends Three Policemen Including a Sub-Inspector in Bareilly

Bareilly News: एसएसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, इस मामले में की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 27 Apr 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में दुष्कर्म के एक मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने दो दरोगा और एक मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया है। इन पर दुष्कर्म के मामले में धाराओं में हेरफेर और विवेचना में मनमानी करने का आरोप है। यह मामला आठ दिसंबर, 2023 को सीबीगंज थाने में दर्ज एक शिकायत से जुड़ा है। 

SSP Suspends Three Policemen Including a Sub-Inspector in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में महिला से दुष्कर्म के मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने बड़ी कार्रवाई की है। गंभीर मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले में धाराएं लगाने में हेरफेर और विवेचना में मनमानी करने का आरोप है। निलंबित होने वालों में उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार, उपनिरीक्षक सचिन चौधरी और मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार शामिल हैं।

Trending Videos


दरोगा रत्नेश कुमार वर्तमान में थाना भुता में, दरोगा सचिन चौधरी थाना नवाबगंज में और मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार थाना सीबीगंज में तैनात हैं। मामला एक पीड़िता द्वारा आठ दिसंबर, 2023 को थाना सीबीगंज में दी शिकायत से जुड़ा है। उस वक्त ये सभी पुलिसकर्मी सीबीगंज थाने में ही तैनात थे। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे छोड़ दिया। इस प्रकरण में थाना सीबीगंज में एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आई लापरवाही
शिकायत पर एसएसपी ने जो जांच कराई उसमें कई गंभीर तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि तत्कालीन एफआईआर लेखक मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार ने आरोपों में दुराचार से संबंधित तथ्य होने के बावजूद उचित धाराएं नहीं लगाईं। इसके अलावा, तत्कालीन विवेचक दरोगा रत्नेश कुमार और दरोगा सचिन चौधरी ने भी विवेचना के दौरान कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मामले में आवश्यक धाराओं को शामिल नहीं किया।
 

विभागीय जांच शुरू
इस गंभीर लापरवाही और कर्तव्यहीनता को देखते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने इन तीनों उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू करवा दी है। एसएसपी ने बताया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में किसी तरह की लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed