भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वो घटना वाले दिन से ही भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैं। उनकी तहरीर पर बीते सोमवार को सारनाथ पुलिस ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। समर और संजय सिंह फरार है। बुधवार को आकांक्षा की मां मधु दुबे ने वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आकांक्षा की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि एक मां आंचल फैलाकर अपनी बेटी के मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही है। कहा कि मेरी बेटी किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकती। आरोप लगाया कि समर सिंह और संजय सिंह ने मिलकर उसे मारा है। मांग किया कि दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। ग्रामीणों के बीच चर्चा रहा कि क्या आकांक्षा दुबे को इंसाफ मिलेगा। क्या उनके आरोपी के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत मिलेगा। क्या परिवार के आरोप सिद्ध होंगे या फिर सब कागज पर ही धरा रह जाएगा।
Akanksha Dubey: क्या आकांक्षा दुबे को मिलेगा इंसाफ? मां ने आंचल फैलाकर सीएम योगी से की CBI जांच की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकांक्षा की मां ने कहा कि मेरी बेटी को अभी बहुत आगे जाना था लेकिन अब वह नहीं रही। अब मेरा ध्यान कौन रखेगा। मेरा कौन सहारा बनेगा।
मधु दुबे ने कहा कि मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। समर और संजय अगर सही हैं तो सामने आएं और बताए क्या हुआ था। मेरी बेटी इन लोगों की छोटी-छोटी बातों को छिपाती रही। अगर पहले ही शिकायत कर देती तो ये दिन नहीं आता।
ये भी पढ़ें: सोनभद्र में मंदिर के सामने पेड़ पर लटके मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, लड़की के सिर पर गहरे जख्म
मधु दुबे ने रो-रोकर कहा कि पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसलिए सीबीआई ही इस मामले की जांच करे। इसके लिए उन्होंने सीएम योगी से गुहार लगाई। कहा कि रामराज में रावणराज कहां से आ गया।
बीते सोमवार को मुंबई से सारनाथ थाने पहुंची मधु दुबे ने आरोप लगाया था कि समर अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था। पैसे हड़प लेता था। उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था। वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था।