{"_id":"62dbfb3c1ac7512e6e5ca959","slug":"a-foreign-woman-along-with-her-family-got-stuck-in-the-forest-at-night-during-route-diversion-in-bijnor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: ...जब छलक गए विदेशी महिला की आंखों से आंसू, अंधेरे में फंस गई थी कार, यूपी पुलिस ने ऐसे की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: ...जब छलक गए विदेशी महिला की आंखों से आंसू, अंधेरे में फंस गई थी कार, यूपी पुलिस ने ऐसे की मदद
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 23 Jul 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यूपी पुलिस ने की विदेशी महिला की मदद।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है तो वहीं आम लोगों को थोड़ी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात के अंधेरे में एक विदेशी महिला परिवार संग रास्ता भटक कर जंगल में फंस गई। ऐसे में यूपी पुलिस की मदद मिली तो विदेशी महिला की आंखों में आंसू आ गए।
बिजनौर में कांवड़ यात्रा को लेकर किए गए रूट डायवर्जन की वजह से यूक्रेन की महिला और उसके पति रास्ता भटक गए। बालावाली क्षेत्र में रात के अंधेरे में सुनसान जगह फंसे इस परिवार की पुलिस और डायल 112 ने मदद की। पुलिस रात में ही ट्रैक्टर लेकर पहुंची और कीचड़ में फंसी कार को निकालकर परिवार को रवाना किया।
Trending Videos
2 of 5
जंगल में फंस गया था परिवार।
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार की रात 11 बजे डायल 112 पर फोन आया। वहीं फोन पर विदेशी नागरिकों ने जंगल के बीच कहीं फंसे होने की सूचना दी। कॉल लोकेशन ट्रेस में पाया कि पीड़ित चंदक मंडावर क्षेत्र के जंगल में फंसे हुए हैं। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद लगभग डेढ़ किलोमीटर जंगल में पैदल जाकर विदेशी महिला और उसके परिवार को सकुशल बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अंधेरे में फंस गया था परिवार।
- फोटो : amar ujala
पुलिसकर्मी अनुज कुमार ने बताया कि यूक्रेनी महिला अनास्तासिया अपने दिल्ली निवासी पति के साथ हरिद्वार जा रही थी, कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्जन के चलते दंपती रास्ता भटक गए, जिसके बाद उनकी गाड़ी जंगल में एक सुनसान जगह पर कीचड़ में फंस गई।
4 of 5
पुलिस ने ट्रैक्टर से खींचकर निकाली कार।
- फोटो : amar ujala
वहीं जंगली जानवरों ओर अन्य खतरों से घबराए दंपती ने डायल 112 पर कॉल किया। घना जंगल और अंधेरा होने के कारण पीड़ित अपनी लोकेशन पुलिस को नहीं बता पा रहे थे, लेकिन पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद दंपती को खोज निकाला।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि कार कीचड़ में धंसी होने के कारण मंडावर थाना पुलिस की मदद ली गई। जिसके बाद कार को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला गया। पुलिस की कार्यशैली और रात के अंधेरे में पुलिस की मदद पहुंचने पर विदेशी महिला की आंखों से आंसू छलक गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।