{"_id":"622c9299ceaa355f28727c1b","slug":"crime-in-bijnor-police-have-revealed-that-girlfriend-was-double-murder-in-love-affair-case-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव अफेयर की खौफनाक कहानी: घर में दबी मिलीं सपा नेता और पत्नी की लाशें, सच जानकर हर कोई हैरान, तस्वीरें भी दर्दनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव अफेयर की खौफनाक कहानी: घर में दबी मिलीं सपा नेता और पत्नी की लाशें, सच जानकर हर कोई हैरान, तस्वीरें भी दर्दनाक
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 12 Mar 2022 07:01 PM IST
सार
Double Murder in Bijnor: इश्क में धोखा देकर प्रेमिका ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। प्रेमिका ने अपने बेटे और अन्य चार आरोपियों के साथ मिलकर सपा नेता और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
1 of 6
बिजनौर में डबल मर्डर
- फोटो : amar ujala
Link Copied
इश्क में धोखा देकर प्रेमिका ने एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। प्रेमिका ने अपने बेटे और अन्य चार आरोपियों के साथ मिलकर सपा नेता और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं हत्या के बाद दोनों के शवों को अपने घर में दबा दिया। पिछले 11 दिनों से लापता चल रहे दंपती की तलाश में जुटी पुलिस ने आखिरकार वारदात का खुलासा कर दिया। वहीं वारदात की सच्चाई जानकर हर कोई हैरान है।
बिजनौर में डबल मर्डर का खुलासा
बिजनौर। 11 दिन से लापता चले रहे सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव और उनकी पत्नी की प्रॉपर्टी के लालच में हत्या की गई थी। निसंतान दंपती के इस दोहरे हत्याकांड को प्रेमिका ने अपने करीबी दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। दुकान और मकान को कब्जाने की फिराक में पहले सपा नेता की हत्या की गई, फिर उनकी पत्नी को भी मारा डाला गया। सपा नेता की प्रेमिका रही महिला ने दोनों के शव अपने ही घर में दबा दिए थे। पुलिस ने महिला के घर से दोनों शव बरामद कर लिए और उसके बेटे, महिला के दो करीबी दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos
2 of 6
murder in bijnor
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर की शिवलोक कॉलोनी के रहने वाले राजेश अग्रवाल (55) पुत्र चंद्रशेखर अग्रवाल और उनकी पत्नी बबली उर्फ बबीता 28 फरवरी से दोनों लापता थे। बबीता के भाई मनोज कुमार राणा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
murder in bijnor
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली पुलिस ने पड़ताल करते हुए रुमा पत्नी स्व. ओमवीर सिंह, उसके बेटे तुषार और रुमा के प्रेमी मुकेश और मुकेश के चचेरे भाई धीरज को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने शनिवार सुबह राजेश अग्रवाल और बबली के शव को रुमा के घर से बरामद किया। दंपती के शव रुमा के घर की पशुशाला में गड्ढे खोदकर दबा दिए गए थे।
4 of 6
murder in bijnor
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक रुमा के राजेश अग्रवाल से प्रेम संबंध थे। वहीं मुकेश से भी रुमा के संबंध थे। मुकेश के संग मिलकर रुमा ने दोहरे हत्याकांड की साजिश रची, जिसमें रुमा ने अपने बेटे और मुकेश ने अपने चचेरे भाई को भी मिला लिया। पुलिस के अनुसार राजेश अग्रवाल के एक मकान और तीन दुकानों को कब्जाने की फिराक में ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
bijnor murder
- फोटो : अमर उजाला
राजेश अग्रवाल को उन्हीं के घर में कुल्हाड़ी से हमला कर मारा गया और शव गांव हमीदपुर ले जाकर रुमा के घर में दबाया गया, जबकि राजेश की पत्नी बबली को रुमा का बेटा स्कूटी पर बैठाकर अपने घर ले गया, जहां उसकी भी हत्या कर दोनों के शव घर में ही दबा दिए गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।