सब्सक्राइब करें

आखिर खुला बड़ा राज: टीचर की हत्या के पीछे पति का हाथ, पत्नी-जीजा के मर्डर के लिए दी थी 5.50 लाख की सुपारी

अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Nov 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Teacher Priya Sharma was murdered by husband Kamal Sharma by giving betel and a crook has been arrested in Bijnor
बिजनौर में टीचर हत्याकांड। - फोटो : amar ujala

बिजनौर शहर में 29 अक्तूबर को हुई डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता की हत्या का सच सामने आ गया है। मुठभेड़ में दबोचे में गए बदमाश ने बताया कि पति कमल शर्मा ने ही 5.50 लाख रुपये की सुपारी देकर प्रिया शर्मा की हत्या कराई है। वहीं एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने बताया कि उन्हें प्रिया के जीजा को मारने की भी सुपारी दी गई थी।



मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार
आरबीडी कॉलेज की प्रवक्ता डॉक्टर प्रिया शर्मा की हत्या में शामिल शूटर को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से शूटर घायल हो गया है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार शूटर का साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है। प्रवक्ता के पति ने साढ़े पांच लाख रुपये की सुपारी देकर उनकी हत्या कराई थी। 

Trending Videos
Teacher Priya Sharma was murdered by husband Kamal Sharma by giving betel and a crook has been arrested in Bijnor
अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश। - फोटो : amar ujala

शहर कोतवाली पुलिस त्योहार के चलते विदुरकुटी चांदपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस का दावा है कि बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गिरफ्तार बदमाश राजू निवासी खदाना थाना मझौला मुरादाबाद हैं। उसके फरार साथी का नाम गोली निवासी कांशीराम कॉलोनी मुरादाबाद बताया जा रहा है। बदमाशों की गोली से घायल सिपाही का नाम मोनू है। बदमाश राजू और मोनू को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार राजू और उसके फरार साथी गोलू ने 29 अक्तूबर को साकेत कॉलोनी में प्रवक्ता डॉक्टर प्रिया शर्मा की गोली मारकर हत्या की थी। प्रिया के पति कमल शर्मा ने इन्हें 5.50 लाख रुपये की सुपारी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher Priya Sharma was murdered by husband Kamal Sharma by giving betel and a crook has been arrested in Bijnor
बिजनौर में शिक्षिका की हत्या। - फोटो : amar ujala

छह बार पहले भी की थी हत्या की कोशिश  
आरबीडी कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. प्रिया शर्मा को मारने के लिए शूटर लगातार कोशिश कर रहे थे। अक्तूबर माह में ये छह बार बिजनौर आए, लेकिन प्रवक्ता के रास्ता बदल लेने के कारण वारदात नहीं कर पाए। सातवीं बार में आरोपियों ने प्रिया शर्मा की हत्या की थी। मुठभेड़ में पकड़े गए शूटर से पूछताछ के बाद साफ हुआ कि प्रवक्ता के पति कमल शर्मा ने अपने ड्राइवर विक्रांत को हत्या कराने के लिए राजी किया, ड्राइवर ने छोटू के माध्यम से शूटर राजू और गोलू से संपर्क किया। कमल ने करीब डेढ़ महीना पहले डॉक्टर प्रिया शर्मा की पहचान करा दी थी। जिसके बाद दोनों ही शूटर पिछले महीने छह बार बिजनौर आए, लेकिन प्रवक्ता के रास्ता बदल लिए जाने की वजह से वारदात को अंजाम नहीं दे सके।

Teacher Priya Sharma was murdered by husband Kamal Sharma by giving betel and a crook has been arrested in Bijnor
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

प्रवक्ता के जीजा की हत्या करने जा रहे थे बदमाश 
पकड़े गए बदमाश राजू ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वे तीन लोग चांदपुर जा रहे थे। किसी काम की वजह से अचानक उनके साथ आया छोटू बिजनौर रुक गया। राजू ने पुलिस को बताया कि वह और गोलू दोनों चांदपुर जा रहे थे, जहां उन्हें प्रवक्ता के जीजा की भी हत्या करनी थी।

विज्ञापन
Teacher Priya Sharma was murdered by husband Kamal Sharma by giving betel and a crook has been arrested in Bijnor
बेटी की हत्या के बाद रोते परिजन। - फोटो : amar ujala

हत्याकांड की साजिश रचने वाला मृतका का पति कमल दत्त शर्मा पहले चांदपुर निवासी प्रिया के जीजा की हत्या कराना चाहता था। उन्होंने अपने साथियों के साथ कई बार कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पहले डॉक्टर प्रिया शर्मा को ही ठिकाने लगाने का प्लान बनाया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार राजू पहले भी अपनी प्रेमिका के पति पर जानलेवा हमला करने के मामले में जेल जा चुका है। फरार आरोपी गोलू और छोटू भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed