{"_id":"62e2b01469d5815b3f0966a7","slug":"human-trafficking-busted-in-bijnor-and-seven-accused-of-inter-state-gang-arrested-by-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी का पर्दाफाश: अंतरराज्यीय गिरोह के सात शातिर गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी का पर्दाफाश: अंतरराज्यीय गिरोह के सात शातिर गिरफ्तार, पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 28 Jul 2022 09:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सात आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
बिजनौर में पुलिस ने गुरुवार को अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर मानव तस्करी के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से झारखंड से लाए गए 12 किशोरों सहित 24 लोगों को मुक्त कराया हैं।
बताया गया कि चार साल पहले जिले में एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) खोली गई थी, जिसे दो साल पहले थाने का दर्जा दिया गया। थाने बनने के बाद जिले में मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी की धाराओं में यह पहला केस दर्ज हुआ है।
Trending Videos
2 of 5
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
थाना एएचटीयू और बाल संरक्षण अधिकारी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की और मानव तस्करी में इस्तेमाल की गई सेंट्रो कार व महिंद्रा पिक-अप गाड़ी, आरोपियों के पास से 49 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन झारखंड के जिला चतरा के थाना लावलौंग के गांव लमटा निवासी दयाराम साहू उर्फ जयकुमार और हरेंद्र कुमार, इसी जिले के गांव लोटवा थाना कुंडा निवासी अजय कुमार यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
इनके साथ बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुबैना निवासी सतेंद्र कुमार त्यागी, अतुल त्यागी व शोभित त्यागी, मोहल्ला सईद नगर नूरपुर निवासी कपिल त्यागी को भी गिरफ्तार किया गया है।
4 of 5
मामले की जानकारी देते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि झारखंड से 12 किशोर और 12 व्यस्क लोगों को तस्करी कर बिजनौर लाया जा रहा था। जिनकी खरीद फरोख्त कर बाल श्रम कराया जाता। सभी को बंधनमुक्त करा लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
बिजनौर में मानव तस्करी का पर्दाफाश।
- फोटो : amar ujala
गरीब परिवारों के बच्चों को नौकरी का झांसा देकर लाते थे आरोपी
पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे सभी आपस में पहले से ही परिचित हैं। झारखंड के रहने वाले तीनों आरोपी बिजनौर आते-जाते रहते थे और झारखंड के गरीब परिवारों के बच्चों को पैसों का लालच व नौकरी दिलाने का झांसा देकर बिजनौर लेकर आते थे। गिरोह के सदस्य बिजनौर में इन्हें ईंट-भट्टा मालिकों, किसानों और साहूकारों को सौंप देते थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।